
Priyanka Gandhi Vadra
January 30, 2025 at 06:45 AM
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, निडरता और सर्वधर्म समभाव जैसे महान मूल्यों का संदेश दिया। आज ही के दिन नफरत की विचारधारा ने गांधी जी और उनके मूल्यों की हत्या का नाकाम प्रयास किया था लेकिन महान विचार कभी मरते नहीं। वे अमर होकर दुनिया को रास्ता दिखाते हैं। आज पूरा विश्व गांधी जी के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेश को आत्मसात कर रहा है। बापू के विचार अन्याय के खिलाफ न्याय की हर लड़ाई को मशाल बनकर ताकत देते हैं।
मानवता के महानायक को शत-शत नमन।
🙏
❤️
👍
😂
😮
😢
525