RAJASTHAN GK RPSC  REET RAS PATWAR JAIL PRAHARI FOURTH GRADE LDC POLICESECOND TEACHER BSTC CET EXAM™
RAJASTHAN GK RPSC REET RAS PATWAR JAIL PRAHARI FOURTH GRADE LDC POLICESECOND TEACHER BSTC CET EXAM™
January 26, 2025 at 02:29 AM
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न :- 1. निम्नलिखित में से असुमेलित युग्म है- (1) शाहपुरा शाखा- भीलवाड़ा (2) रैण शाखा- नागौर (3) खेड़ापा शाखा- जोधपुर (4) सिंहथल शाखा – चूरू [4] ●शाहपुरा शाखा- भीलवाड़ा ●रैण शाखा- नागौर ●खेड़ापा शाखा- जोधपुर ●सिंहथल शाखा – बीकानेर 2 . सहरिया जनजाति की बस्ती को कहा जाता है- (1) सहराना (2) सहरोल (3) हथाई (4) गौत्र [1] ● सहरिया जनजाति की बस्ती को ‘सहराना’ एवं उनकी झोपड़ी को हथाई या बंग्ला कहा जाता है। ● सहरिया जनजाति के गाँव को 'सहरोल' कहा जाता है। ● 'गौत्र' सहरिया का एक प्रमुख सामाजिक संगठन का महत्त्वपूर्ण आधार है। 3. राजस्थान लघु उद्योग निगम द्वारा कैमल हाईड ट्रेनिंग सेंटर खोलकर किस कला को प्रोत्साहन दे रहा है? (1) गलीचे और दरियाँ (2) छपाई कला (3) लाख का काम (4) उस्ता कला [4] ● राजस्थान लघु उद्योग निगम उस्ता के नाम पर बीकानेर में कैमल हाईड ट्रेनिंग सेंटर खोलकर उस्ता कला को प्रोत्साहन दे रहा है। ● ऊँट की खाल से बनी कुप्पियों पर स्वर्णयुक्त दुर्लभ मीनाकारी का कलात्मक कार्य काफी आकर्षक लगता है। ● वर्तमान में बीकानेर के मोहम्मद हनीफ उस्ता इस कला के प्रमुख कलाकार है। 4. निम्नलिखित में से असुमेलित युग्म है- (1) कौड़ा मार होली - भिनाय (अजमेर) (2) देवर भाभी होली - ब्यावर (अजमेर) (3) लठमार होली-महावीर जी (करौली) (4) पत्थर मार होली – अलवर [4] ●‘पत्थर मार होली’ बाड़मेर की प्रसिद्ध है। ●कौड़ा मार होली - भिनाय (अजमेर) की प्रसिद्ध है। ●देवर भाभी होली - ब्यावर (अजमेर) की प्रसिद्ध है। ●लठमार होली - महावीर जी (करौली) की प्रसिद्ध है। ●मेवाड़ के आदिवासियों की होली ‘भगौरिया होली’ कहलाती है। 5. निम्नलिखित में से कौन-सा किला अरावली पर्वतमाला में स्थित है? (1) अचलगढ़ दुर्ग (2) जूनागढ़ दुर्ग (3) नागौर दुर्ग (4) गागरोन दुर्ग [1] ●अचलगढ़ दुर्ग (सिरोही), चित्तौड़गढ़ दुर्ग एवं कुंभलगढ़ दुर्ग (राजसमंद) अरावली पर्वतमाला में स्थित है। ●गागरोन दुर्ग झालावाड़ में काली सिंध एवं आहू नदियों के संगम पर स्थित है। 6.‘पूर्ण प्रज्ञ भाष्य’ग्रंथ के रचयिता है- (1) मध्वाचार्य (2) वल्लभाचार्य (3). निंबार्काचार्य (4). रामानंद जी [1] ●स्वामी मध्वाचार्य ने ब्रह्म/गौड़ीय संप्रदाय का प्रवर्तन किया। ●वल्लभाचार्य ने ‘अणुभाष्य’ ग्रंथ की रचना की। ●आचार्य निम्बार्क ने हंस संप्रदाय का प्रवर्तन कर ‘वेदान्त पारिजात’ ग्रंथ की रचना की। ●रामानंदजी को उत्तर भारत में भक्ति आंदोलन का संस्थापक माना जाता है। 7. निम्नलिखित में से किस उर्स का आयोजन कृष्ण जन्माष्टमी को होता है? (1) ख्वाजा निजामुद्दीनशाह का उर्स (2) तारकीन का उर्स (3) गलियाकोट का उर्स (4) शक्कर पीर बाबा का उर्स [4] ●शक्कर पीर बाबा का उर्स-झुंझुनूँ - झुंझुनूँ जिले के नरहड़ गाँव में ‘हजरत हाजिब शक्कर बादशाह’ की दरगाह है जो शक्कर पीर बाबा की दरगाह के नाम से प्रसिद्ध है। ●यहाँ कृष्ण जन्माष्टमी के दिन विशाल मेला लगता है। 8. निम्नलिखित कथनों में से सतीप्रथा के संबंध में सत्य कथन है- (1) राजस्थान में सर्वप्रथम सती होने के प्रमाण घोसुण्डी अभिलेख से प्राप्त हुए। (2) राजस्थान की प्रथम सती जोधपुर के सेनापति रणुका की पत्नी संपल्ल कँवर थी। (3) राजस्थान सरकार ने सती निवारण अध्यादेश 1985 में पारित किया। (4) राजस्थान में सर्वप्रथम 1922 में कोटा रियासत ने सतीप्रथा को गैर कानूनी घोषित किया। [2] ●राजस्थान में सर्वप्रथम सती होने के प्रमाण 804 ई. में घटियाला अभिलेख, जोधपुर से प्राप्त हुए। राजस्थान की प्रथम सती जोधपुर के सेनापति रणुका की पत्नी संपल्ल कँवर थी। •राजस्थान सरकार ने सती निवारण अध्यादेश 1987 में पारित किया। •राजस्थान में सर्वप्रथम 1822 में बूँदी रियासत ने सतीप्रथा को गैर कानूनी घोषित किया। 9. निम्नलिखित में से असुमेलित युग्म है- (1) मोम का दाबू प्रिंट - सवाईमाधोपुर (2) मिट्टी का दाबू प्रिंट - बालोतरा (3) गेहूँ का दाबू प्रिंट- आकोला (4) टेराकोट – अलवर [3] ●मोम का दाबू प्रिंट - सवाईमाधोपुर ● मिट्टी का दाबू प्रिंट - बालोतरा (बाड़मेर) ●गेहूँ का दाबू प्रिंट - सांगानेर (जयपुर) ●कागज/टेराकोटा - अलवर 10. रतवाई लोकगीत किस क्षेत्र में गाए जाते हैं? (1) मेवाड़ (2) मारवाड़ (3) मेवात (4) हाड़ौती [3] ●मेवात क्षेत्र का प्रसिद्ध लोक गीत है। ●मेवात क्षेत्र में कालबेलिया एवं जोगी जाति के लोग रतवाई लोक गीत का गायन करते हैं।
❤️ 👍 🙏 😮 😢 🚩 37

Comments