
Aazad Bablu (ASP जयपुर)
January 22, 2025 at 10:15 AM
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में दलित युवक को केवल पानी पीने के लिए मटका छूने पर जातिसूचक गालियां दी गईं, बर्बरता से पीटा गया और पूरी रात बंधक बनाकर रखा गया। यह घटना भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था की शर्मनाक विफलता और जातिवाद का जीता-जागता प्रमाण है।
पानी पीने के लिए मटका छूने पर हमला न केवल उस दलित युवक पर हुआ, बल्कि यह हमारे संविधान में निहित समानता, गरिमा और न्याय के सिद्धांतों पर सीधा हमला है। यह घटना इस बात का सबूत है कि भाजपा के राज में दलितों के साथ अन्याय और उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है।जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
@RajGovOfficial से हमारी मांगें हैं दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
पानी पीने के लिए मटका छूने पर हिंसा समाज में जातिवाद की गहराई को दर्शाती है। यह साफ है कि भाजपा सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रही है। यदि सरकार दलितों को सुरक्षा और न्याय दिलाने में असफल रहती है, तो हम सड़कों पर उतरकर इस लड़ाई को निर्णायक अंजाम तक पहुंचाएंगे।
चंद्रशेखर आजाद (सांसद नगीना)
👍
😢
💙
😂
😮
🙏
17