Om Birla
February 4, 2025 at 06:24 AM
लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री एम. अनन्तशयनम् आयंगर जी की जयंती पर आज संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
राष्ट्रीय स्वाधीनता आंदोलन और संविधान निर्माण में श्री आयंगर की महती भूमिका रही।
युवावस्था से ही वे स्वाधीनता आंदोलन में सक्रिय रहे, तथा महात्मा गांधी जी के आह्वान पर 'असहयोग' आंदोलन में भागीदारी निभाते हुए 1921-22 में एक वर्ष के लिए अपनी वकालत छोड़ दी। भारत छोड़ो आंदोलन में भी उनकी साहसिक एवं प्रभावी भागीदारी रही।
संविधान सभा के सदस्य के रूप में श्री आयंगर ने सभा की संचालन समिति में कार्य किया, तथा अपनी बुद्धिमत्ता और कौशल से हमारे महान संविधान की सृजना में उल्लेखनीय भूमिका निर्वहन की। लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं जनकल्याण के लिए समर्पित उनका सम्पूर्ण जीवन हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
https://x.com/ombirlakota/status/1886657115319632184
🙏
❤️
🍂
👍
👏
📱
32