
Political Science With - Kr Dogiyal
January 26, 2025 at 03:28 AM
76 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐
🔹आज इस शुभ अवसर पर गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस पर फर्क समझते हैं।।
🔹गणतंत्र दिवस:-
हमारे देश के आजाद होने के बाद संविधान को बनाया गया।
दरअसल 26 जनवरी 1930 को कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज की घोषणा की गयी थी और अधिवेशन के अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू ने रावी नदी के तट पर तिरंगा ध्वज फहराया था...
भारतीय संविधान 26 नवंबर 1947 को बनकर तैयार हो गया था लेकिन 26 जनवरी के दिन को भारत के लोगों के लिए यादगार बनाने के लिए 26 जनवरी 1950 के दिन संविधान को पूर्ण रूप से लागू किया गया इसी दिन से हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं।
1) 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा ऊपर ही बंधा रहता है जिसे खोलकर फहराया जाता है।
जिसे अंग्रेजी में Flag Unfurling (झंडा फहराना) कहते हैं।
2) 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन देश राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं।
3) 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ(कर्तव्य पथ) पर झंडा फहराया जाता है।
2️⃣स्वतंत्रता दिवस :-
स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता है।
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को इसलिए मनाते है क्योंकि 15 अगस्त 1947 के दिन हमारा देश आजाद हुआ था।
1) 15 अगस्त के दिन तिरंगे झंडे को नीचे से रस्सी द्वारा खिंचकर ऊपर ले जाया जाता है फिर खोलकर फहराया जाता है जिसे ध्वजारोहण कहते हैं
ध्वजारोहण को अंग्रेजी में Flag Hoisting कहते हैं।
2) 15 अगस्त के देश के दिन प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं और पूर्व संध्या पर देश के राष्ट्रपति अपना संदेश राष्ट्र के नाम देते हैं।
3) 15 अगस्त के दिन लालकिले से ध्वजारोहण किया जाता है।
❤️
👍
10