Indore Help Service
January 26, 2025 at 11:08 AM
*इंदौर संभाग में एक महीने तक चलेगा मोतियाबिंद ऑपरेशन का विशेष अभियान, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी*
राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अन्तर्गत इंदौर संभाग के समस्त जिलों में *26 जनवरी से 28 फरवरी 2025* तक विशेष अभियान चलाया जायेगा। संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने बताया है कि इंदौर संभाग में मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत गणतंत्र दिवस के पावन अवसर से होगी। संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने इस संबंध में इंदौर संभाग के सभी जिला कलेक्टरों, सीईओ जिला पंचायत और स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक निर्देश दिए हैं। अभियान के प्रथम चरण में सभी ज़िलों में मोतियाबिंद के सम्भावित रोगियों का परीक्षण किया जाएगा और इन्हें ऑपरेशन के लिए चयनित किया जाएगा। अभियान में द्वितीय चरण में सूचीबद्ध हितग्राहियों को उपचार हेतु संबंधित शासकीय अथवा निजी चिकित्सालय से जोड़ा जायेगा। चिन्हित हितग्राहियों को चिकित्सालय तक लाने और ले जाने की व्यवस्था शासकीय स्तर पर बस के माध्यम से की जायेगी। इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ प्राइवेट हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज भी सहभागी रहेंगे। एक महीने के इस अभियान में *लगभग 15000 ऑपरेशन* होना संभावित है।
इस अभियान के सुचारू संचालन के लिये जिला स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में अभियान की प्रतिदिन समीक्षा करेंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की निगरानी एवं उपचार प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन उपचारित हितग्राहियों की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संभागीय क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य को प्रस्तुत की जायेगी। अभियान के दौरान राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत शासन द्वारा जारी नेशनल प्रोग्राम फॉर कंट्रोल ऑफ ब्लाइंडनेस की गाइडलाइंस का पूर्णत: पालन सुनिश्चित किया जायेगा।
*इंदौर की जरूरी जानकारियों के लिए INDORE HELP SERVICE के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। जरूरी वीडियो के लिए यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम से जुड़ें। Website पर सभी जरूरी जानकारियां देखें। दूसरों से भी यह मैसेज शेयर करें*
😊🙏🏻💁🏻♀️
*WhatsApp Channel*
https://whatsapp.com/channel/0029VaDk6Gk77qVYbqLeHD0A
*YouTube*
https://www.youtube.com/@indorehelpservice
*Instagram*
https://www.instagram.com/indorehelpservice/
*Facebook*
https://www.facebook.com/indorehelpservice
*Website*
https://www.indorehelpservice.com/
❤️
👍
😮
🙏
9