UPSC CURRENT AFFAIRS Railway Banking SSC History Policy Science Geography Mock Test Khan Sir Upsc
January 21, 2025 at 12:42 AM
Current affairs
21 january 2025
1. विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) की 55वीं वार्षिक बैठक सोमवार 20 जनवरी को स्विट्जरलैंड के दावोस में शुरू होगी। वहीं पांच दिन के इस आयोजन में समावेशी विकास और डिजिटल क्रांति के भारतीय मॉडल का विशेष रूप से उल्लेख होगा।
2. डाक विभाग भारतीय संविधान अंगीकार करने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में 20 जनवरी से नई दिल्ली में तीन दिन का समारोह आयोजित करेगा। यह समारोह ‘राष्ट्रीय डाक टिकट संग्रहालय’ में होगा और इसमें कई तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
3. अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 25वां सम्मेलन (AIPOC) सोमवार 20 जनवरी को पटना में शुरू होगा। दो दिन के इस सम्मेलन का उद्धाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे।
4. दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) में 20 जनवरी को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है। विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए 719 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।
5. मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले पांच दिनों तक बर्फबारी का अनुमान व्यक्त किया है। वहीं अगले पांच दिन तक उत्तर भारत में वर्षा और बर्फबारी का अनुमान व्यक्त किया गया है।
6. केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया 20 जनवरी को नई दिल्ली में अनौपचारिक क्षेत्र में कामगारों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने और उन्हें औपचारिक करने पर दो दिन के एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
7. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सदस्यों का प्रोफाइल अपडेट करने की ऑनलाइन प्रक्रिया आसान कर दी है। आधार से अभिप्रमाणित खाता संख्या वाले सदस्य अपनी संबंधित जानकारी अपडेट कर सकते हैं।
8. भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में नई दिल्ली के भारत मंडपम में 22 विभिन्न ब्रांड के 56 नए उत्पादों को लॉन्च किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी को इस वैश्विक एक्सपो का शुभारंभ किया था।
9. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 19 जनवरी को हैदराबाद में सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में अत्याधुनिक कम्पोजिट शूटिंग रेंज की आधारशिला रखी है। यह शूटिंग रेंज 50 मीटर लंबी होगी और इसमें 10 ट्रैक होंगे।
10. तेलंगाना सरकार ने राज्य की कौशल विकास पहल को मजबूत करने के लिए सिंगापुर के तकनीकी शिक्षा संस्थान-ITE के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
11. हाल ही में ओडिशा सरकार ने कौशल विकास, हरित ऊर्जा और औद्योगिक पार्क विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए सिंगापुर के संगठनों के साथ आठ MoU पर हस्ताक्षर किए हैं।
👍
🙏
❤️
👏
7