UPSC CURRENT AFFAIRS Railway Banking SSC History Policy Science Geography Mock Test Khan Sir Upsc
January 28, 2025 at 08:10 AM
Current Affairs 28 January 2025 ⚡अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस आज हर वर्ष 27 जनवरी को होलोकॉस्ट के पीड़ितों की याद में ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस’ (International Holocaust Remembrance Day 2025) मनाया जाता है। इस स्मारक दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2005 में की गई थी और तब से यह हर साल 27 जनवरी को मनाया जाता है। ⚡पीएम मोदी आज नई दिल्ली में NCC की वार्षिक रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी 27 जनवरी को नई दिल्‍ली में राष्ट्रीय कैडेट कोर-NCC की वार्षिक रैली को संबोधित करेंगे। राजधानी दिल्ली के करियप्‍पा परेड ग्राउंड में आयोजित रैली की इस वर्ष की थीम- “युवा शक्ति, विकसित भारत” है। इस रैली में 18 मित्र देशों के 144 युवा कैडेट की भी भागीदारी होगी। ⚡UCC उत्तराखंड में 27 जनवरी से लागू होगा उत्तराखंड में समान नागरिक सहिंता कानून (UCC) 27 जनवरी से लागू हो जाएगा। बताना चाहेंगे इसी दिन UCC पोर्टल भी शुरू हो जाएगा। ⚡केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज संयुक्‍त आयोग की 11वीं बैठक में भाग लेने के लिए ओमान जाएंगे केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मस्‍कट में संयुक्‍त आयोग की 11वीं बैठक में भाग लेने के लिए आज यानी 27 जनवरी से दो दिन की यात्रा पर ओमान जाएंगे। इस दौरान वे ओमान के वाणिज्‍य उद्योग और निवेश प्रोत्‍साहन मंत्री कैस बिन मोहम्‍मद बिन मूसा अल युसूफ के साथ बातचीत करेंगे। ⚡उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के महाकुंभ क्षेत्र को 27 जनवरी से वाहन रहित क्षेत्र घोषित किया उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के महाकुंभ क्षेत्र को 27 जनवरी से वाहन रहित क्षेत्र घोषित किया है। यह फैसला 29 जनवरी को मौनी अमावस्‍या (Mauni Amavasya 2025) के अवसर पर संभावित भारी भीड़ के सुचारू प्रबंधन के लिए लिया गया है। ⚡केंद्र सरकार ने एकीकृत पेंशन योजना के कार्यान्वयन को अधिसूचित किया केंद्र ने एकीकृत पेंशन योजना, UPS के कार्यान्वयन को आधिकारिक तौर पर अधिसूचित कर दिया है। यह योजना 01 अप्रैल, 2025 से लागू होगी। UPS उन केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर लागू होगा जो राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के अंतर्गत आते हैं और जो NPS के तहत इस विकल्प को चुनते हैं। ⚡वर्ष 2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कारों की घोषणा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वर्ष 2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कार प्रदान करने को मंजूरी दी है। इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। बताना चाहेंगे पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं और सूची में विदेशी/NRI/PIO/OCI श्रेणी के 10 व्यक्ति और 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं। ⚡इंदौर और उदयपुर को UNESCO ने वेटलैंड सिटी के रूप में दी मान्यता देश के स्वच्छतम शहर के रूप में नंबर वन इंदौर और राजस्थान का उदयपुर अब दुनिया के चुनिंदा 31 वेटलैंड सिटीज में शामिल हो गए हैं। UNESCO के रामसर सम्मेलन (Ramsar Convention) में इन्हें वेटलैंड सिटी (Wetland City) के रूप में अंतरराष्ट्रीय मान्यता और दर्जा प्रदान किया गया है। ⚡गृह मंत्री अमित शाह 27 जनवरी को महाकुंभ में भाग लेने के लिए प्रयागराज जाएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 जनवरी को महाकुंभ 2025 में भाग लेने के लिए प्रयागराज जाएंगे। इस दौरान उनका पुरी और द्वारका के शंकराचार्य सहित कई संतों से मिलने का कार्यक्रम है। ⚡वक्फ बिल पर संयुक्त संसदीय समिति की अगली बैठक 27 जनवरी को होगी वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की अगली बैठक 27 जनवरी को होगी। ⚡विश्व प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. के.एम. चेरियन का 82 वर्ष की आयु में हुआ निधन विश्व प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ रहे डॉ. के.एम. चेरियन (Dr. K. M. Cherian) का बेंगलुरु में निधन हो गया है। वे 82 वर्ष के थे। डॉ. के.एम. चेरियन ने भारत में पहली बार किसी मरीज का हृदय-फेफड़ा प्रत्यारोपण करने की उपलब्धि हासिल की थी।
👍 🙏 ❤️ 😂 6

Comments