KHAN SIR Current AffaiKhan Sir Khan Sir Khan Sir Khan Sir Khan Sir Khan Sir Khan Sir Khan Khan Sir™
February 1, 2025 at 08:29 AM
Current Affairs 01 February 2025 ⚡राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बजट सत्र से पहले 31 जनवरी को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 जनवरी को सुबह 11 बजे लोकसभा में संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इस संबोधन के साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। संसद का यह बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा जिसमें 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। ⚡वहीं दूसरा चरण 10 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक चलेगा। महाकुंभ मेला-क्षेत्र को 4 फरवरी तक Vehicle Free Zone घोषित किया गया उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र को 4 फरवरी तक वाहन मुक्‍त क्षेत्र (Vehicle Free Zone) घोषित किया है। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा यातायात प्रबंध और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लिया गया है। ⚡वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आज यानी 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा दोनों के संक्षिप्त सत्र के दौरान आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। ⚡नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2025 भारत मंडपम में 1 से 9 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2025 (NDWBF) का आयोजन 1 से 9 फरवरी 2025 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा। इस वर्ष मेले का विषय ‘हम भारत के लोग’ है। बताना चाहेंगे नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। वहीं इस वर्ष मेले का मुख्य देश ‘रूस’ है और इसमें फ्रांस, अर्जेंटीना, स्पेन, कोलंबिया, संयुक्‍त अरब अमीरात और कतर सहित 50 से अधिक देश भाग लेंगे। ⚡इस मेले का आयोजन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन) द्वारा किया जाता है। महाराष्ट्र में होगा एशिया का सबसे बड़ा AI इवेंट महाराष्ट्र सरकार और टेक एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन ऑफ मुंबई के सहयोग से मुंबई टेक वीक 2025 (MTW) का आयोजन 24 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक होगा। बताना चाहेंगे MTW 2025 का उद्देश्य मुंबई को AI इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है। ⚡जम्मू में 30 जनवरी को ‘राष्ट्रीय डोगरी कवि सम्मेलन’ का आयोजन किया गया 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत जम्मू और कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी ने 30 जनवरी को जम्मू में ‘राष्ट्रीय डोगरी कवि सम्मेलन’ का आयोजन किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य कविता के माध्यम से विभिन्न समुदायों में एकता, अखंडता और विविधता की भावना को बढ़ावा देना है। ⚡ओडिशा सरकार ने महाकुंभ मेले के लिए जाने वाली सभी विशेष बस सेवाओं को 4 फरवरी तक स्थगित किया ओडिशा सरकार ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के लिए ओडिशा से जाने वाली सभी विशेष बस सेवाओं को 4 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है। बताना चाहेंगे प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है। ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम-OSRT द्वारा संचालित आठ बसें 12 जनवरी से 26 फरवरी तक ओडिशा से प्रयागराज के लिए चलाई जा रही थीं। ⚡MCD पहली महिला वॉकथॉन–पिंकथॉन 1 फरवरी को शुरू करेगी दिल्‍ली नगर निगम-MCD अपनी पहली महिला वॉकथॉन-पिंकथॉन 1 फरवरी को राजधानी के रोहिणी सेक्‍टर-5 स्थित MCD कार्यालय से शुरू करेगी। वहीं पिंकथॉन सुबह 7:30 बजे से आरंभ होगी। ⚡हरप्रीत कौर बबला में जीता चंडीगढ़ मेयर चुनाव भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हरप्रीत कौर बबला (Harpreet Kaur Babla) को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत मिली है। हरप्रीत कौर बबला ने आम आदमी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदवार प्रेमलता को तीन वोटों से हराया है। बताना चाहेंगे हरप्रीत कौर बबला तीन बार चंडीगढ़ नगर निगम की पार्षद रह चुकी हैं।
👍 1

Comments