Current Affairs
January 18, 2025 at 01:58 AM
*#cg_current_revision_series* *`ऑपरेशन और उनके उद्देश्य व परिणाम`* ➤ *ऑपरेशन शंखनाद* ➭ *उद्देश्य:* पुलिस द्वारा पशु तस्करी के खिलाफ अभियान। ➭ *तथ्य:* - जशपुर के साईटांगरटोली में 37 मवेशी, 9 पिकअप वाहन, 4 कार और 5 बाइक जब्त। ➤ *ऑपरेशन प्रहार* ➭ *उद्देश्य:* छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान। ➤ *ऑपरेशन सूर्यशक्ति (मई 2024)* ➭ *उद्देश्य:* अबूझमाड़ (टेकमेटा क्षेत्र) में नक्सलियों के खिलाफ अभियान। ➭ *तथ्य:* - बड़ी मुठभेड़ में नक्सलियों के *तीन चिकित्सक* मारे गए। ➤ *ऑपरेशन जल शक्ति (24 मार्च, 2024)* ➭ *उद्देश्य:* नारायणपुर और बीजापुर जिले की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ अभियान। ➭ *तथ्य:* - अबूझमाड़ के *सबसे सुरक्षित जोन* में घंटों तक चला सफल ऑपरेशन। ➤ *ऑपरेशन मुस्कान* ➭ *उद्देश्य:* गुमशुदा बच्चों को उनके परिवार से मिलाना। ➭ *तथ्य:* - *एक महीने* में 559 गुमशुदा बच्चों को उनके परिवार से मिलाया गया। ➤ *ऑपरेशन मानसून (अगस्त, 2024)* ➭ *उद्देश्य:* बस्तर पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ अभियान। ➭ *तथ्य:* - यह अभियान बरसात के दौरान *पिछले तीन वर्षों से जारी* है। ➤ *माड़ बचाओ अभियान* ➭ *उद्देश्य:* अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ नारायणपुर और कांकेर पुलिस का संयुक्त अभियान। ➭ *तथ्य:* - *डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड* और *स्पेशल टास्क फोर्स* ने 10 नक्सलियों को मार गिराया। - मारे गए नक्सलियों में *3 महिलाएं और 7 वर्दीधारी पुरुष* शामिल।
👍 ❤️ 7

Comments