भारतीय समाचार जगत™®
February 14, 2025 at 01:30 PM
*देश का नाम भारत करने को लेकर RSS ने मार्च में राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने का ऐलान किया है।*
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने एक बार फिर देश के नाम को लेकर बहस छेड़ दी है। संघ से जुड़े शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ने इंडिया का नाम भारत करने को लेकर मार्च में राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने का ऐलान किया है। इस मुहिम के तहत अलग-अलग वर्गों जैसे शिक्षा, सरकारी तंत्र, न्यायपालिका और उद्योग जगत से 10 लाख हस्ताक्षर जुटाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को याचिका सौंपी जाएगी।