Jaigurudevukm
                                
                            
                            
                    
                                
                                
                                January 22, 2025 at 08:00 AM
                               
                            
                        
                            जयगुरुदेव 
समय का संदेश 
30.12.2024
बाबा जयगुरुदेव आश्रम, उज्जैन।
https://www.youtube.com/live/c6utZuxYp6g?si=NMul8mMDjRtgWXS3
*1. परमार्थी सतसंगी को अपने को हमेशा नया समझना चाहिए।* 
आप जो नये लोग आए हो, आपको नामदान दूंगा और पुराने लोग दोहरा लो। गुरु महाराज कहा करते थे कि परमार्थी को, सतसंगी को अपने को हमेशा नया समझना चाहिए। पुरानी चीजों का घमंड हो जाता है। हम पुराने है, पुराने है, तो पुराने में घमंड आ जाता है, अहंकार आ जाता है-
 करा कराया सब गया, 
जब आया अहंकार।
 जब अहंकार आ जाता है तो करा-कराया सब खत्म हो जाता है।
1.50.31 - 1.51.05
 *2. गलती करने वाला एक न एक दिन पश्चाताप करता है।*
 
हर गलती करने वाला एक ना एक दिन पश्चाताप करता है। अपनी गलती को भी समझता है कि मन के कहने पर उसने कर दिया। लेकिन जब होश आता है, उसका रिजल्ट देखता है तब पश्चाताप करता है कि हमने ये क्या किया? तब वो अपने से अच्छे को देख कर ग्लानि करता है। उनको सम्मान देता है कि भाई आप तो ऐसे हो और हम इस तरह के हैं।
1.52.55 - 1.53.22
                        
                    
                    
                    
                    
                    
                                    
                                        
                                            🙏
                                        
                                    
                                        
                                            ❤️
                                        
                                    
                                        
                                            ✨
                                        
                                    
                                        
                                            🙃
                                        
                                    
                                    
                                        28