राजस्थान विधान सभा
February 1, 2025 at 02:21 PM
*श्री देवनानी की बसंत पंचमी पर शुभकामनाएं ** *बसंत पंचमी नवजीवन का प्रतीक- श्री देवनानी* जयपुर, 1 फरवरी। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बसंत पंचमी की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री देवनानी ने कहा है कि बसंत पंचमी भारत राष्ट्र के उल्लास भरे पर्वों में से एक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व ज्ञान, संगीत, कला और नवजीवन का प्रतीक है। यह पर्व लोगों को प्रकृति से जोड़ने और जीवन में नए अध्याय की शुरुआत का एहसास कराता है। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा है कि माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाला यह पर्व सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। बसंत ऋतु जीवन में अवश्यंभावी परिवर्तन का परिचायक भी है। उन्होंने कहा कि जीवन में सकारात्मक बनाए रखने की बसंत ऋतु प्रेरणा देती है। श्री देवनानी ने कहा कि यह पर्व पर्यावरण संरक्षण के महत्व को भी दर्शाता है। बसंत पंचमी पर हम सभी को विश्व में जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण प्रदूषण जैसी समस्याओं के निराकरण के बारे में प्रयास करने का संकल्प लेना चाहिए।

Comments