⛳सनातन धर्मरक्षक समिति⛳
February 11, 2025 at 02:56 AM
*┈┉सनातन धर्म की जय,हिंदू ही सनातनी है┉┈* *लेख क्र.-सधस/२०८१/माघ/शु./१४-१६९८२* *┈┉══════❀((""ॐ""))❀══════┉┈* *।। ॐ तत्सत् ।। ।। श्रीगणेशायः नमः ।।* 🚩 *श्रीमद्भागवतमहापुराणम्* 🚩 ⛳ *तृतीय स्कन्धः* ⛳ ⛳ *अथ सप्तविंशोऽध्यायः*⛳ 🕉️🚩 *प्रकृति-पुरुष के विवेक से मोक्ष-प्राप्ति का वर्णन* 🚩🕉️ ⛳ *श्लोक_२१ से २५* ⛳ 🔆 *श्रीभगवानुवाच* *अनिमित्तनिमित्तेन स्वधर्मेणामलात्मना । तीव्रया मयि भक्त्या च श्रुतसम्भृतया चिरम् ।। २१।।* 👉अर्थात् _ श्री भगवान् ने कहा- माता जी ! जिस प्रकार अग्नि का उत्पत्तिस्थान अग्नि अपने से ही उत्पन्न अग्नि से जलकर भस्म हो जाती है, उसी प्रकार निष्काम भाव से किये हुए स्वधर्म पालन द्वारा अन्तःकरण शुद्ध होने से बहुत समय तक भगवत् कथा-श्रवण द्वारा पुष्ट हुई मेरी तीव्र भक्ति से।।२१।। 🔆 *ज्ञानेन दृष्टतत्त्वेन वैराग्येण बलीयसा । तपोयुक्तेन योगेन तीव्रणात्मसमाधिना ।। २२।।* 👉 अर्थात् _तत्त्व साक्षात्कार कराने वाले ज्ञान से, प्रबल वैराग्य से, व्रत नियमादि के सहित किये हुए ध्यानाभ्यास से ।।२२।। 🔆 *प्रकृतिः पुरुषस्येह दह्यमाना त्वहर्निशम् । तिरोभवित्री शनकैरग्नेर्योनिरिवारणिः ।।२३।।* 👉 अर्थात् _और चित्त की प्रगाढ़ एकाग्रता से पुरुष की प्रकृति (अविद्या) दिन-रात क्षीण होती हुई धीरे-धीरे लीन हो जाती है ।। २३।। 🔆 *भुक्तभोगा परित्यक्ता दृष्टदोषा च नित्यशः । नेश्वरस्याशुभं धत्ते स्वे महिम्नि स्थितस्य च ।।२४।।* 👉 अर्थात् _फिर नित्यप्रति दोष दिखने से भोगकर त्यागी हुई वह प्रकृति अपने स्वरूप में स्थित और स्वतन्त्र (बन्धन मुक्त) हुए उस पुरुष का कुछ भी नहीं बिगाड़ सकती ।। २४।। 🔆 *यथा ह्यप्रतिबुद्धस्य प्रस्वापो बह्वनर्थभृत् । स एव प्रतिबुद्धस्य न वै मोहाय कल्पते ।।२५।।* 👉 अर्थात् _जैसे सोये हुए पुरुष को स्वप्न में कितने ही अनर्थों का अनुभव करना पड़ता है, किन्तु जग पड़ने पर उसे उन स्वप्न के अनुभवों से किसी प्रकार का मोह नहीं होता ।।२५।। 🕉️ *हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।* *हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥* 🕉️ 🚩 *समिति के सभी संदेश नियमित पढ़ने हेतु निम्न व्हाट्सएप चैनल को फॉलो किजिए॥*🙏⛳🚩 ▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬ *जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें* यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम् ॥ *वीर बजरंगबली भगवान जी की जय* *⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳*
🙏 1

Comments