ऑल इंडिया पब्लिक न्यूज़ 🎥📝
February 2, 2025 at 03:21 PM
*LIVE*
*अभिषेक शर्मा के शतक से भारत ने 247 रन बनाए:इंग्लैंड के खिलाफ फास्टेस्ट टी-20 सेंचुरी लगाई; ब्रायडन कार्स को 3 विकेट..!!*
*मुंबई*
अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक लगाया।
अभिषेक शर्मा की सेंचुरी के दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 में 247 रन बना दिए। अभिषेक ने 54 गेंद पर 135 रन बनाए, यह भारत के लिए हाईएस्ट स्कोर है। उन्होंने 13 छक्के लगाए और 37 गेंद पर सेंचुरी पूरी की, जो इंग्लैंड के खिलाफ सबसे कम गेंदों पर शतक का रिकॉर्ड है।
रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। भारत से शिवम दुबे दूसरे टॉप स्कोरर रहे, उन्होंने 30 रन बनाए। इंग्लैंड से ब्रायडन कार्स ने 3 और मार्क वुड ने 2 विकेट लिए।