
Sleepy Politics
February 25, 2025 at 08:02 AM
क्या पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नहीं आएंगे कांग्रेस की मुख्य धारा में ?
⚡ कहते हैं किसी वक्त अशोक गहलोत गांधी परिवार की आंख नाक कान होते थे उनकी गिनती पार्टी में सबसे वफादार में होती थी। पार्टी ने भी उन्हें बहुत कुछ दिया और केंद्रीय मंत्री, पार्टी महासचिव, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष और राजस्थान के मुख्यमंत्री के तौर पर सुशोभित किया।
⚡ परंतु 25 सितंबर 2022 को जब पार्टी हाइकमान द्वारा विधायक दल की बैठक बुलाई और अशोक गहलोत को जब पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की तैयारी कर रही थी तो उनके समर्थकों द्वारा बगावत हुई चूंकि वह राजस्थान के मुख्यमंत्री का पद सचिन पायलट को देने के पक्ष में नहीं थे इसलिए विधायक दल में उनके समर्थित विधायक को द्वारा बैठक का बहिष्कार हुआ।
उसके बाद से गांधी परिवार का भरोसा कम हो गया। खबर है कि गहलोत साहब अपने आपको दिल्ली में सेटल करने का प्रयास कर रहे हैं परंतु दाल गल नहीं रही।
👍
1