Indore Help Service
February 21, 2025 at 01:19 AM
*इंदौर में शुरु हुआ निरोगी काया अभियान, बीमारियों की होंगी विशेष जांचे, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💪🏻💉👩🏻⚕️☺️
इंदौर जिले में *20 फरवरी से 31 मार्च 2025 तक* निरोगी काया अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत *30 वर्ष से अधिक आयु* वर्ग के व्यक्तियों की मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं नॉन अल्कोहॉलिक फेटी लीवर डिसिज आदि बीमारियों की विशेष स्क्रीनिंग की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या द्वारा बताया कि निरोगी काया अभियान का उद्देश्य समय पर व्यक्तियों की स्क्रीनिंग कर बीमारी का पता लगाने का है जिससे की समय से समुचित उपचार शुरू किया जा सके। स्वस्थ समुदाय का निर्माण हो सके।
✅ अभियान की समयावधि के दौरान सप्ताह में 5 दिन जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर स्क्रीनिंग की जाएगी।
✅ शेष व्यक्तियों की स्क्रीनिंग संबंधित क्षेत्रों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में की जाएगी।
✅ स्क्रीनिंग में मधुमेह एवं रक्तचाप पाए जाने पर कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर टेलीमेडिसन द्वारा परामर्श लेकर उनका उपचार प्रारंभ किया जाएगा।
✅ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सा अधिकारी द्वारा उपचार प्रारंभ किया जाएगा तथा अनियंत्रित मधुमेह एवं रक्तचाप होने पर उच्चतर स्वास्थ्य केन्द्रों में रेफर किया जाएगा।
✅ निरोगी काया अभियान के अंतर्गत सभी व्यक्तियों को स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और वजन नियंत्रण हेतु परामर्श दिया जाएगा।
मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं नॉन अल्कोहॉलिक फेटी लीवर डिसिज जैसी बीमारियां गैर संचारी एवं दीर्घकालिक बीमारियां हैं, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलती हैं। इनके लक्षण धीरे-धीरे उभरते हैं और इन्हें लम्बे समय तक देख-भाल की आवश्यकता होती है। वयस्क पुरुष और महिलाएं इनसे अधिक प्रभावित होते हैं। बच्चों पर भी इनका खतरा रहता है। ये बीमारियां जीवन के महत्वपूर्ण वर्षों को प्रभावित कर सकती है और कई बार असमय मृत्यु का कारण भी बन सकती है, खास कर वृद्धावस्था में, किन्तु सही समय पर जाँच, उपचार एवं जीवनशैली में बदलाव लाकर इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है।
*इंदौर की जरूरी जानकारियों के लिए INDORE HELP SERVICE के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। जरूरी वीडियो के लिए यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम से जुड़ें। Website पर सभी जरूरी जानकारियां देखें। दूसरों से भी यह मैसेज शेयर करें*
😊🙏🏻💁🏻♀️
*WhatsApp Channel*
https://whatsapp.com/channel/0029VaDk6Gk77qVYbqLeHD0A
*YouTube*
https://www.youtube.com/@indorehelpservice
*Instagram*
https://www.instagram.com/indorehelpservice/
*Facebook*
https://www.facebook.com/indorehelpservice
*Website*
https://www.indorehelpservice.com/
👍
🙏
😢
8