Jaigurudevukm
March 1, 2025 at 07:18 AM
https://youtu.be/k5B0NpIYlZY?si=gjkMa67ug73ewOVN जयगुरुदेव समय का संदेश 26.02.2025 बाबा जयगुरुदेव आश्रम, उज्जैन। 1. *आपका मुख्य लक्ष्य-उद्देश्य गुरु से प्रेम और विश्वास होना चाहिए।* 15.54 - 17.12 सतसंगों में बहुत सारी बातें पीछे बताई गई हैं। जो गुरु महाराज के समय के हो, आप गुरु महाराज की बातों को याद करो। उन्होंने कोई चीज को छोड़ा नहीं, सब चीजों को बता दिया। जो गुरु महाराज के शिष्य हो, कभी भी मुसीबत में पड़ो या कोई चीज न समझ में आए तो ध्यान पर बैठ जाना और गुरु महाराज को याद करना, तो आपको अक्ल आ जाएगी, बातें याद आ जाएंगी। आपको याद न आवे तो किसी पुराने सतसंगी से बात करना और अपनी समस्या रखना तो वही बता देगा; याद करा देगा। तो देखो! गुरु महाराज सब कुछ छोड़ करके गए और सब बातें आपको बताई गईं और बताई जा रही हैं। आपका मुख्य लक्ष्य-उद्देश्य गुरु से प्रेम होना चाहिए, विश्वास होना चाहिए। जब आपका विश्वास हो जाएगा, प्रेम हो जाएगा, तो प्रेमियों! आप किसी चीज से खाली नहीं रहोगे। दुनिया भी बनाने वाली चीजें आपको मालूम हो जाएंगी और दीन भी आपका बन जाएगा और जब समय पूरा हो जाएगा, तो इस दुनिया संसार से हँसते-खेलते जाओगे। अपने देश, अपने मालिक के पास पहुंच पाओगे। 2. *यहां (उज्जैन आश्रम) पर त्रयोदशी, पूर्णिमा और त्योहारों के कार्यक्रमों का बराबर आयोजन करो।* 17.14 - 18.05 बराबर हमारी शुभकामना है आप लोगों के साथ में। आप लोग बराबर ध्यान-भजन करते रहना। जो कार्यक्रम यहां (उज्जैन आश्रम) पर होते हैं, उनमें आने का प्रयास करना। जो बाहर से आए हो, आपको खबर लगे तो आते-जाते रहना। आश्रमवासी जो भी आप यहां पर त्रयोदशी, पूर्णिमा और त्योंहारों का कार्यक्रम करते हो, बराबर उसका आयोजन करो। हम आ पावें या न आ पावें, हमारी तबियत ठीक रहे या न रहे, हम बाहर रहें या यहां रहें; आपको इस बात के लिए चिंता करनी है कि प्रेमी जब यहां आते हैं और प्रेमियों का भाव बना हुआ है तो हमको यहां इंतजाम करना चाहिए।
🙏 ❤️ 24

Comments