⛳सनातन धर्मरक्षक समिति⛳
March 1, 2025 at 08:30 AM
*┈┉सनातन धर्म की जय,हिंदू ही सनातनी है┉┈*
*लेख क्र.-सधस/२०८१/फाल्गुन/शु./२.-१७१७०*
*┈┉══════❀((""ॐ""))❀══════┉┈*
https://t.me/+byRLQE4DlRQ1ZmM9
💠 *गाय का दूध बढ़ाने के उपाय* 💠
१. प्रतिदिन हरी ताजी घास पेटभर खिलाना।
२. दूध दुहकर उसी को पिला देना।
३. गुड़ एक भाग और जौ तीन भाग एक साथ पकाकर रोज खिलाना।
४. गोभी और पत्ता गोभी की पत्तियाँ खिलाना।
५. पपीते के कच्चे फल और पपीते की पत्ती पीसकर गुड़ मिलाकर खिलाना।
६. सनके फूल, महुआ के फूल, घास और गुड़ जल में उबालकर खिलाना।
७. ऊख को गंडेरी या ऊख का रस निकाल लेने पर बचा हुआ हिस्सा खिलाना।
८. तीसी की खल और उबाला हुआ मटर खिलाना।
९. किसारी की दाल के साथ गेहूँ उबालकर खिलाना।
१०. गुंवार खूब पकाकर या रातभर जल में भिगोकर खिलाना।
११. गुड़ और काँजो मिलाकर खिलाना।
१२. घी, मैदा और गुड़ मिलाकर पकाकर खिलाना। इससे खूब दूध बढ़ता है।
१३. बीज वाले केले को चावल के साथ उबालकर खिलाना।
१४. पके या कच्चे बेल को उबालकर खिलाना।
१५. पलास और सेमल के फूल खिलाना।
१६. प्रसव के तीसरे दिन उड़द का दलिया आधा सेर, नमक एक छटाँक, हल्दी आधी छटाँक और पीपल का चूर्ण एक छटाँक इन सब चीजों को मिलाकर पानी में पका लेना चाहिये और फिर उसमें पावभर गुड़ मिलाकर कुछ गरम-गरम ही संध्या के समय गाय को खिलाना चाहिये। इससे दूध बहुत बढ़ता है।
१७. गिलोय की पत्ती और उसकी बेल खिलाने से भी दूध बहुत बढ़ता है।
१८. जीरा १० भाग, नमक १० भाग, सौंफ १० भाग, लौंग ५ भाग, सफेद चन्दन २ भाग, फिटकिरी १ भाग और नाइट्रेट आफ पोटाशियम १ भाग-इन सब चीजोंको कूटकर रखे और सुबह-शाम दोनों वक्त एक-एक मुट्ठी गाय के दाने के साथ मिला दे तो खूब दूध बढ़ता है।
१९. बाँस की पती आधी छटाँक उबालकर उसमें थोड़ी-सी अजवाइन और गुड़ मिलाकर खिलाने से दूध बढ़ता है।
२०. प्रसव के बाद दूध बंद होकर यदि थन कड़ा हो जाय तो रेडी के पत्तों से सेक करना चाहिये।
२१. गाय के दूध बढ़ने का सर्वोत्तम तरीका यह है कि गाय को उसी साँड़ से वर्धाया जाय जिसकी माँ बहुत ज्यादा दूध देने वाली रही हो।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
*जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें*
दैवमेवापरे यज्ञं योगिनः पर्युपासते ।
ब्रह्माग्नावपरे यज्ञं यज्ञेनैवोपजुह्वति ॥
*भगवान शनिदेव जी की जय*
*⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳*
😮
🙏
2