Jeevan Ki Anmol Nidhi
February 15, 2025 at 03:19 AM
!! *देखने का नजरिया* !!
-----------------------------------------------
एक दिन एक अमीर व्यक्ति अपने बेटे को एक गाँव की यात्रा पर ले गया | वह अपने बेटे को यह बताना चाहता था वे कितने अमीर और भाग्यशाली है जबकि गाँवों के लोग कितने गरीब है | उन्होंने कुछ दिन एक गरीब के खेत पर बिताए और फिर अपने घर वापस लौट गए | घर लौटते वक्त रास्ते में उस अमीर व्यक्ति ने अपने बेटे को पूछा – “तुमने देखा लोग कितने गरीब है और वे कैसा जीवन जीते है?? बेटे ने कहा – “हां मैंने देखा। “हमारे पास एक कुता है और उनके पास चार है”।
“हमारे पास एक छोटा सा स्वीमिंग पूल है और उनके पास एक पूरी नदी है” “हमारे पास रात को जलाने के लिए विदेशों से मंगाई हुई कुछ महँगी लालटेन है और उनके पास रात को चमकने वाले अरबों तारें है” “हम अपना खाना बाज़ार से खरीदते है जबकि वे अपना खाना खुद अपने खेत में उगाते है। हमारा एक छोटा सा परिवार है जिसमें पांच लोग है, जबकि उनका पूरा गाँव, उनका परिवार है।
Join on Whatsapp
https://whatsapp.com/channel/0029Va5GBzR3LdQRNbVAAl3j
https://chat.whatsapp.com/Gd2tRkmNLXtDOnYe5Up6AH
“हमारे पास खुली हवा में घूमने के लिए एक छोटा सा गार्डन है और उनके पास पूरी धरती है जो कभी समाप्त नहीं होती” “हमारी रक्षा करने के लिए हमारे घर के चारों तरफ बड़ी बड़ी दीवारें है और उनकी रक्षा करने के लिए उनके पास अच्छे-अच्छे दोस्त है” अपने बेटे की बाते सुनकर अमीर व्यक्ति कुछ बोल नहीं पा रहा था | बेटे ने अपनी बात समाप्त करते हुए कहा – “धन्यवाद पिताजी, मुझे यह बताने के लिए की हम कितने गरीब है।
*शिक्षा*:-
उपर्युक्त कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती हैं कि व्यक्ति जैसा सोचता हैं, उसे सब कुछ वैसा ही नजर आता हैं। सब अपने देखने के नजरिये पर ही निर्भर करता हैं।
🙏🙏
*जो प्राप्त है-पर्याप्त है*
*जिसका मन मस्त है*
*उसके पास समस्त है!!*
° मानव ही सबसे बड़ी जाति °
° मानवता ही सबसे बड़ा धर्म °
Join the telegram group
https://t.me/+0qiDzhylk9g5MGE9
Join on Facebook
https://www.facebook.com/JeevanKiAnmolNidhi
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/@devchandel.goojdex
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/devchandel.goojdex
आप भी अपने जानकर , दोस्त और परिवार के सदस्यों को add कर सकते है जिससे सभी को कहानी से प्रेरणा मिल सके और ज्यादा से ज्यादा लाभ हो धन्यवाद।
संकलन कर्ता-
Dev Chandel
CEO & Founder GoojDex
*हमारा आदर्श : सत्यम्-सरलम्-स्पष्टम्*
https://onlinestoremarkets.blogspot.com
https://goojdex.blogspot.com
https://devchandel.blogspot.com