Jeevan Ki Anmol Nidhi
Jeevan Ki Anmol Nidhi
February 19, 2025 at 03:09 AM
*🙏बुजुर्गों का सम्मान....🙏* *छोटे ने कहा," भैया, दादी कई बार कह चुकी हैं कभी मुझे भी अपने साथ होटल ले जाया करो."* *गौरव बोला, " ले तो जायें पर चार लोगों के खाने पर कितना खर्च होगा.* *याद है, पिछली बार जब हम तीनों ने डिनर लिया था, तब सोलह सौ का बिल आया था.* *हमारे पास अब इतने पैसे कहाँ बचे हैं.* *" पिंकी ने बताया," मेरे पास पाकेटमनी के कुछ पैसे बचे हुए हैं."* *तीनों ने मिलकर तय किया कि इस बार दादी को भी लेकर चलेंगे,* *इस बार मँहगी पनीर की सब्जी की जगह मिक्सवैज मँगवायेंगे और आइसक्रीम भी नहीं खायेंगे.* *छोटू, गौरव और पिंकी तीनों दादी के कमरे में गये और बोले,* *"दादी इस' संडे को लंच बाहर लेंगे, चलोगी हमारे साथ."* *दादी ने खुश होकर कहा," तुम ले चलोगे अपने साथ."* *"हाँ दादी "* *संडे को दादी सुबह से ही बहुत खुश थी.* *आज उन्होंने अपना सबसे बढिया वाला सूट पहना, हल्का सा मेकअप किया, बालों को एक नये ढंग से बाँधा.* *आँखों पर सुनहरे फ्रेमवाला नया चश्मा लगाया.* *यह चश्मा उनका मँझला बेटा बनवाकर दे गया था जब वह पिछली बार लंदन से आया था.* *किन्तु वह उसे पहनती नहीं थी, कहती थी, इतना सुन्दर फ्रेम है, पहनूँगी तो पुराना हो जायेगा.* *आज दादी शीशे में खुद को अलग अलग एंगिल से कई बार देख चुकी थी और संतुष्ट थी.* Join on Whatsapp https://whatsapp.com/channel/0029Va5GBzR3LdQRNbVAAl3j https://chat.whatsapp.com/Gd2tRkmNLXtDOnYe5Up6AH *बच्चे दादी को बुलाने आये तो पिंकी बोली,"अरे वाह दादी, आज तो आप बडी क्यूट लग रही हैं".* *गौरव ने कहा," आज तो दादी ने गोल्डन फ्रेम वाला चश्मा पहना है. क्या बात है दादी किसी ब्यायफ्रैंड को भी बुला रखा है क्या."* *दादी शर्माकर बोली, " धत."* *होटल में सैंटर की टेबल पर चारो बैठ गए.* *थोडी देर बाद वेटर आया, बोला, " आर्डर प्लीज ".* *अभी गौरव बोलने ही वाला था कि दादी बोली," आज आर्डर मैं करूँगी क्योंकि आज की स्पेशल गैस्ट मैं हूँ."* *दादी ने लिखवाया- दालमखनी, कढाईपनीर, मलाईकोफ्ता, रायता वैजेटेबिल वाला, सलाद, पापड, नान बटरवाली और मिस्सी रोटी.* *हाँ खाने से पहले चार सूप भी.* *तीनों बच्चे एकदूसरे का मुँह देख रहे थे.* *थोडी देर बाद खाना टेबल पर लग गया.* *खाना टेस्टी था,* *जब सब खा चुके तो वेटर फिर आया, "डेजर्ट में कुछ सर".* *दादी ने कहा,  " हाँ चार कप आइसक्रीम ".* *तीनों बच्चों की हालत खराब, अब क्या होगा, दादी को मना भी नहीं कर सकते पहली बार आईं हैं.* *बिल आया,* *इससे पहले गौरव उसकी तरफ हाथ बढाता,* *बिल दादी ने उठा लिया और कहा," आज का पेमेंट मैं करूँगी.* *बच्चों मुझे तुम्हारे पर्स की नहीं,* *तुम्हारे समय की आवश्यकता है,* *तुम्हारी कंपनी की आवश्यकता है.* *मैं पूरा दिन अपने कमरे में अकेली पडे पडे बोर हो जाती हूँ.* *टी.वी. भी कितना देखूँ,,* *मोबाईल पर भी चैटिंग कितना करूँ.* *बोलो बच्चों क्या अपना थोडा सा समय मुझे दोगे,"* *कहते कहते दादी की आवाज भर्रा गई.* *पिंकी अपनी चेयर से उठी,* *उसने दादी को अपनी बाँहों में भर लिया और फिर दादी के गालों पर किस करते हुए बोली," मेरी प्यारी दादी जरूर."* *गौरव ने कहा, " यस दादी, हम प्रामिस करते हैं, कि रोज आपके पास बैठा करेंगे* *और तय रहा कि हर महीने के सैकंड संडे को लंच या डिनर के लिए बाहर आया करेंगे और पिक्चर भी देखा करेंगे."* *दादी के होठों पर 1000 वाट की मुस्कुराहट तैर गई,* *आँखों में फ्लैशलाइट सी चमक आ गई और चेहरे की झुर्रियाँ खुशी के कारण नृत्य सा करती महसूस होने लगीं...-* *मित्रों,* *बूढ़े मां-बाप रूई के गठठर समान होते है,* *शुरू में उनको बोझ नहीं महसूस होता, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ जैसे रुई भीग कर बोझिल होने लगती है. वैसे जिंदगी की थकान बोझ लगती है।* *बुजुर्ग समय चाहते हैं पैसा नही,* *पैसा तो उन्होंने सारी जिंदगी आपके लिए कमाया-की बुढ़ापे में आप उन्हें समय देंगे।* *यदि वृक्ष से फल न मिले,* *तो कोई बात नहीं,*     *किन्तु छाया सकून प्रदान करती है।* 🙏🙏 *जो प्राप्त है-पर्याप्त है* *जिसका मन मस्त है* *उसके पास समस्त है!!* ° मानव ही सबसे बड़ी जाति ° ° मानवता ही सबसे बड़ा धर्म ° Join the telegram group https://t.me/+0qiDzhylk9g5MGE9 Join on Facebook https://www.facebook.com/JeevanKiAnmolNidhi Subscribe on YouTube https://www.youtube.com/@devchandel.goojdex Follow on Instagram https://www.instagram.com/devchandel.goojdex आप भी अपने जानकर , दोस्त और परिवार के सदस्यों को add कर सकते है जिससे सभी को कहानी से प्रेरणा मिल सके  और ज्यादा से ज्यादा लाभ हो धन्यवाद। संकलन कर्ता-         Dev Chandel CEO & Founder GoojDex *हमारा आदर्श : सत्यम्-सरलम्-स्पष्टम्* https://onlinestoremarkets.blogspot.com https://goojdex.blogspot.com https://devchandel.blogspot.com

Comments