Jeevan Ki Anmol Nidhi
Jeevan Ki Anmol Nidhi
February 26, 2025 at 03:24 AM
✍  *_संसर्ग से गुण दोष_* ✍ एक  राजा  घोड़े 🐎 पर  चढ़ा  वन में  अकेले  जा रहा  था।  जब  वह  डाकू -भीलों  की  झोंपड़ी  के  पास  से  निकला,  तब एक भील़  के  द्वार  पर  पिंजरे  में  बंद  तोता🦜 पुकार उठा---  'दौड़ो!... पकड़ो!.... मार डालो इसे!.... इसका घोड़ा छीन लो!.... इसके गहने छीन लो!'.......       राजा ने  समझ  लिया  कि  वह  डाकुओं  की  बस्ती में  आ गया  है।    उसने घोड़े 🏇 को पूरे वेग से  दौड़ा दिया।   डाकुओं  ने  पीछा किया,  परंतु राजा का   उत्तम घोड़ा  🏇 कुछ ही क्षण में   दूर    निकल  गया।   हताश होकर  उन्होंने  पीछा करना  छोड़ दिया।  दौड़ते-भागते हुए  आगे जाकर  राजा को  ऋषि- मुनियों का  आश्रम ⛺ मिला।   जब राजा  एक कुटिया के  सामने से  निकला,  तब  पिंजरे में बैठा  तोता 🦜 उन्हें देखते ही बोला -- 'आइए राजन्! ... आपका स्वागत है !....अरे ! .... अतिथि पधारे हैं!...  अर्घ्य लाओ !... आसन लाओ!'.... Join on Whatsapp https://whatsapp.com/channel/0029Va5GBzR3LdQRNbVAAl3j https://chat.whatsapp.com/Gd2tRkmNLXtDOnYe5Up6AH तोते की  बात को  सुनकर  मुनि  तुरंत   कुटिया से  बाहर  आ गए।  उन्होंने  राजा का  स्वागत किया ऋषि- मुनियों का  आतिथ्य- सत्कार  स्वीकार कर  राजा ने  मुनियों से पूछा —   ' महाराज!... एक ही जाति के पक्षियों🦜🦜  के स्वभाव में  इतना अंतर  क्यों?'.... मुनियों के  कहने से  पूर्व ही  तोता🦜 बोल पड़ा —  '"राजन!..   हम  दोनों  एक  ही  माता-पिता  की  संतान  हैं ;  किंतु  उसे  डाकू ले गए  और  मुझे  ये मुनि  ले आए।  वह  हिंसक भीलो की  बातें सुनता है  और मैं  मुनियों के  वचन  सुनता हूँ। आपने  स्वयं देख ही  लिया  कि  किस प्रकार  संँग के कारण  प्राणियों में  'गुण या दोष'  आ जाते हैं।'" *_कहानी से सीख* —— हमारे शास्त्रों में कहा गया है— " *संसर्गजा दोष- गुणा भवंति।"*  'जैसा संग वैसा रंग' बच्चा जैसे- जैसे बढ़ता है, वैसे ही उस पर माता-पिता ,आस-पड़ोस के वातावरण और बाल -मित्रों का उसके जीवन पर प्रभाव पड़ने लगता है। इसीलिए माता-पिता को यह ध्यान देना चाहिए कि वे बच्चों में अच्छे संस्कार डालें। बुरी संगति से बच्चों को दूर रखें।_ 🙏🙏 *जो प्राप्त है-पर्याप्त है* *जिसका मन मस्त है* *उसके पास समस्त है!!* ° मानव ही सबसे बड़ी जाति ° ° मानवता ही सबसे बड़ा धर्म ° Join the telegram group https://t.me/+0qiDzhylk9g5MGE9 Join on Facebook https://www.facebook.com/JeevanKiAnmolNidhi Subscribe on YouTube https://www.youtube.com/@devchandel.goojdex Follow on Instagram https://www.instagram.com/devchandel.goojdex आप भी अपने जानकर , दोस्त और परिवार के सदस्यों को add कर सकते है जिससे सभी को कहानी से प्रेरणा मिल सके  और ज्यादा से ज्यादा लाभ हो धन्यवाद। संकलन कर्ता- Dev Chandel CEO & Founder GoojDex *हमारा आदर्श : सत्यम्-सरलम्-स्पष्टम्* https://onlinestoremarkets.blogspot.com https://goojdex.blogspot.com https://devchandel.blogspot.com

Comments