हिंदुस्तान की शाम
February 2, 2025 at 07:30 PM
दिल्ली में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे पवन कल्याण!
चंद्रबाबू नायडू भी दिल्ली में भाजपा के लिए करेंगे प्रचार।
दिल्ली में लगभग 10 लाख तेलुगु मतदाता रहते हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी पवन कल्याण ने भाजपा के समर्थन में प्रचार किया था, जिसके चलते गठबंधन को सकारात्मक परिणाम मिले थे।
भाजपा को उम्मीद है कि दिल्ली में भी यह रणनीति कारगर साबित होगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और मतगणना 8 फरवरी को होगी।
दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।
यानी इससे पहले सरकार का गठन हो जाना चाहिए।