हिंदुस्तान की शाम
हिंदुस्तान की शाम
February 2, 2025 at 07:30 PM
'10 साल पहले गोंडा सबसे गंदा शहर था' सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोंडा के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने यहां वेटलैंड दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल पहले गोंडा देश का सबसे गंदा शहर था। आज विकास में आगे है। इस जिले को इको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। हजारों लोगों को घर बैठे रोजगार मिलेगा। केंद्र और प्रदेश की सरकारें मिलकर सहयोग कर रही हैं।

Comments