हिंदुस्तान की शाम
हिंदुस्तान की शाम
February 3, 2025 at 01:12 PM
*वसंत पंचमी : हवन-पूजन कर मांगा ज्ञान की देवी से आशीर्वाद।* *गायत्री प्रज्ञा पीठ पिहानी पर यज्ञ व भंडारे के साथ मनाया गया बसंत पंचमी का पर्व।* ज्ञान की देवी मां सरस्वती के पूजन और पतंगबाजी के साथ वसंत पंचमी सोमवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। कस्बा में स्कूल-कॉलेजों के साथ ही सामाजिक संगठनों की ओर से भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गायत्री प्रज्ञा पीठ पिहानी पर वसंत पंचमी पर्व तथा युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिवस को धूमधाम से मनाया जा रहा है। गायत्री यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहूति डालीं। इसके बाद बच्चों की विद्याआरंभ, अन्नप्राशन, गुरुदीक्षा संस्कारों को संपन्न करवाया गया। सहायक ट्रस्टी मृदुल कपूर ने बताया कि वसंत पर्व सन 1926 में अखंड दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की आध्यात्मिक यात्रा आरंभ हुई थी। पौराणिक मान्यता के मुताबिक, बसंत पंचमी के दिन ही मां सरस्वती का जन्म हुआ था। कहते हैं कि ब्रह्मा जी ने इस दिन मां सरस्वती को प्रकट किया था। मां सरस्वती कमल के फूल पर बैठी हुई और चार हाथों वाली थीं। एक हाथ में वीणा, दूसरे हाथ में किताब, तीसरे में माला और चौथे हाथ में वर मुद्रा में थीं। नरवीर, सीताराम, रजनीश मिश्रा, देवेन्द्र मिश्र, रामेश्वर शर्मा, फूल सिंह, अनिल राठौर, प्रदीप राठौर आदि लोगों ने कार्यक्रम व भंडारे की व्यवस्थाएं देख रहे है
Image from हिंदुस्तान की शाम: *वसंत पंचमी : हवन-पूजन कर मांगा ज्ञान की देवी से आशीर्वाद।*  *गायत्री ...

Comments