हिंदुस्तान की शाम
February 5, 2025 at 05:55 AM
*फर्जी आई.ए.एस.को हरदोई पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*फर्जी प्रोफाइल बनाकर, महिला अधिकारी से कर डाली लाखो की ठगी, अपने आप को बताता था हरदोई का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, हरदोई पुलिस ने किया पर्दाफाश*
*प्रशान्त तिवारी,हरदोई..*✍️
*हरदोई।* हरदोई पुलिस ने एक फर्जी आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। जो खुद की तैनाती हरदोई में बता रहा था,
आपको बता दे कि फर्जी आईएएस अधिकारी शादी डाट काम साइड पर महिला अधिकारियों को शादी का झांसा देकर उनके साथ ठगी की। आरोपी हरिकेश पाण्डेय ने अपने भाई मुकेश कुमार पाण्डेय के नाम फर्जी प्रोफाइल बना कर खुद की जिला हरदोई में तैनाती बता कर महिला अधिकारियों से संपर्क किया।
जांच में फर्जी नियुक्ति पत्र, बैंक पासबुक पेनकार्ड का भी खुलासा हुआ है।
दिनांक 11 फरबरी 2024 पीड़िता अधिकारी से संपर्क किया। सेलरी न मिलने का हवाला दे कर महिला अधिकारी से लगभग सवा दो लाख रुपए ठग लिए। और अपने ट्रांसफर की झूठी कहानी पीड़ित को बता दी।
पुलिस अधीक्षक हरदोई के अनुसार उसने आसपास के जिलों की महिलाओं को भी ठगी का शिकार बनाया है । पैसे वापस मांगने पर फर्जी आईएएस अधिकारी ने पीड़िताओं को जान से मारने की धमकी दी है। महिला अधिकारी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने गहनता से जांच करते हुए फर्जी IAS को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।