Islamic Theology
Islamic Theology
February 2, 2025 at 11:52 AM
*मां बाप की वफ़ात के बाद उनके लिए क्या किया जाए* وَقَالَ رَسُولُ اللَّهِ صَلَّى اللَّهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ إِنَّ الرَّجُلَ لَتُرْفَعُ دَرَجَتُهُ فِي الْجَنَّةِ فَيَقُولُ أَنَّى هَذَا فَيُقَالُ بِاسْتِغْفَارِ وَلَدِكَ لَكَ > रसूलुल्लाह ﷺ ने फ़रमाया: जन्नत में आदमी का दर्जा बुलन्द किया जाता है। > वो कहता है : ये किस वजह से हुआ? > उसे कहा जाता है: तेरी औलाद के तेरे लिये दुआए मग़फ़िरत करने की वजह से। इब्न ए माजा 3660 सुब्हानल्लाह, अल्लाह त'आला की रहमत का आलम देखिए, आपकी दुआ से आपके वालिदैन के दर्जात बुलंद करता है, और आपके वालिदैन को इसकी ख़बर भी देता है, के आप उनके लिए दुआ कर रहें हैं। अल्लाह हु अकबर। और नबी करीम ﷺ ने ये भी फरमाया > “अपने वालिद के साथ सबसे बड़ा नेक सुलूक यह है कि इंसान उस शख्स से भी बहुत अच्छा सुलूक करे जिस के साथ उसके वालिद का मोहब्बत का रिश्ता था” (मुस्लिम 2552)
👍 ❤️ 6

Comments