District Collector & Magistrate Sikar
District Collector & Magistrate Sikar
February 28, 2025 at 02:13 PM
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विद्यालय में हुए अनेक कार्यक्रम सीकर 28 फरवरी। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उजीन सिंह का नाडा बेरी में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विद्यार्थियों ने अनेक वैज्ञानिक तथ्य प्रायोगिक कार्य द्वारा समझे। प्रधानाध्यापक राज कमल जाखड़ ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का दिन विद्यार्थियों के लिए विशेष महत्व का दिन है। आज ही के दिन रमन प्रभाव की खोज करने वाले महान वैज्ञानिक सी वी रमन का जन्मदिन हम राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रूप में मनाते हैं। विद्यालय में विद्यार्थियों ने पाठ्य पुस्तक में दिए गए प्रयोगों को स्वयं ने सिद्ध किये। उन्होंने कुछ अंधविश्वास को प्रयोगात्मक कार्यों से दूर करने का प्रयास किया जैसे नारियल में आग लगाना, नींबू का लाल होना ,लाल हुए कपड़े को वापस सफेद करना, घी डालने पर अपने आप ही आग लगाना,पॉलिथीन में चाय बनाना ,पानी को कपड़े में बांधना ,आंखें बंद करने पर सुनना बंद होना और स्पर्श में भ्रम जैसे अनेक प्रयोग विद्यार्थी ने स्वयं करके देखें। प्रधानाध्यापक राज कमल जाखड़ ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विज्ञान की कक्षा 6 की पुस्तक का नाम ही जिज्ञासा किया गया और उसमें प्रयोगात्मक कार्य विद्यार्थी को स्वयं करने के लिए प्रेरित किया गया है। इस अवसर पर कल्पना देवी, सुनीता देवी, रेखा सैनी, मंजू देवी, सुनीता मीणा, सुनीता देवी सहित अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहें। ........

Comments