
न्यूज क्लेम
February 28, 2025 at 01:45 PM
*मुंबई -विश्वप्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर पर अररिया, बिहार निवासी ललित सरावगी ने बनाई डाक्यूमेंट्री फिल्म*
*अशोक सिंह सुबेदार, नजरिया न्यूज ब्यूरो, मुंबई, 28फरवरी।*
*क्यों इस मंदिर को विश्व का चमत्कारिक मंदिर माना जाता है जहाँ एक बार ही जाने से सभी मुरादें पूरी होती है? क्यों बड़े से बड़े अमीर व्यक्ति कई किलोमीटर पैदल चलकर इस मंदिर में स्थापित भगवान गणेश के दर्शन करने आते हैं? वह है मुंबई का विश्वप्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर! वाह ज़िन्दगी ने इस मंदिर पर एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म बनाई है। घर बैठे ही भगवान गणेश की इस चमत्कारिक प्रतिमा के दर्शन कर अपनी ज़िन्दगी को बनाये वाह ज़िन्दगी।* श्रद्धा से ओतप्रोत यह आस्था बिहार प्रदेश के अररिया जिले के फारबिसगंज निवासी रहे पत्रकार ललित सरावगी के हैं। उन्होंने अपने कैरियर के शुभारंभ दैनिक जागरण भागलपुर यूनिट में फारबिसगंज से रिपोर्टिंग से शुरू की थी।