न्यूज क्लेम WhatsApp Channel

न्यूज क्लेम

100 subscribers

About न्यूज क्लेम

दुर्केश सिंह जर्नलिस्ट

Similar Channels

Swipe to see more

Posts

न्यूज क्लेम
न्यूज क्लेम
2/28/2025, 2:40:46 PM

*Watch Now* *#UPCM LIVE* प्रयागराज में पुलिस कार्मिकों के साथ संवाद करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी https://www.youtube.com/live/LYde-RRHQrY?si=uzTBSve76qaPOa4v

न्यूज क्लेम
न्यूज क्लेम
2/28/2025, 2:15:29 PM

*दिल्ली-आज से अमीर खुसरो की स्मृति में अंतरराष्ट्रीय सूफी संगीत महोत्सव होगा शुरू* *प्रतिभा सिंह, संवाददाता नजरिया न्यूज,नई दिल्ली, 28 फरवरी ।* राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से अमीर खुसरो की स्मृति में अंतरराष्ट्रीय सूफी संगीत महोत्सव शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम इस महोत्सव की की शोभा बढ़ाएंगे। नई दिल्ली की सुंदर नर्सरी में शाम साढ़े सात बजे भव्य सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो 2025’ का आगाज होगा। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कार्यक्रम का सचित्र विवरण साझा किया है। पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी आज शाम लगभग 7:30 बजे सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली में भव्य सूफी संगीत समारोह जहान-ए-खुसरो 2025 में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री देश की विविध कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रबल समर्थक हैं। इसी क्रम में वो जहान-ए-खुसरो में हिस्सा लेंगे। जहान-ए-खुसरो-2025 सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय के अनुसार, यह महोत्‍सव अमीर खुसरो की विरासत का जश्न मनाने के लिए दुनिया भर के कलाकारों को एक साथ ला रहा है। महोत्सव का आयोजन रूमी फाउंडेशन ने किया है। इसे 2001 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मुजफ्फर अली ने शुरू किया था। इस साल यह अपनी 25वीं वर्षगांठ मनाएगा। इसका समापन दो मार्च को होगा। इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में प्रधानमंत्री टीईएच बाजार (टीईएच- हस्तनिर्मित वस्तुओं को बढ़ावा) का भी जायजा लेंगे। टीईएच बजार में एक जिला-एक उत्पाद से जुड़े शिल्प और देशभर से विभिन्न उत्कृष्ट कलाकृतियों के साथ-साथ हस्तशिल्प और हथकरघा पर लघु फिल्में आदि दिखाई जाएंगी

🎉 1
न्यूज क्लेम
न्यूज क्लेम
3/1/2025, 1:42:57 AM

*मोदीकेयर अध्ययन- संकल्प और मन चलेगा मोदीवे के रास्ते* *मोदीकेयर पर प्रतिदिन तीन लोगों से होगी बात: रिपोर्ताज* *दुर्केश सिंह, एडवाइजर मोदीवे, टीम डॉ.बच्चाराम पांडेय, 28फरवरी* गरीबी और समृद्धि में एक दिन अचानक तेज बहस हो गई। मारपीट तक की नौबत आ गई। फिलहाल संकल्प ने किसी तरह दोनों के मध्य बीच-बचाव किया। संकल्प ने मन को समझाते हुए कहा: तुम समृद्धि के रास्ते के सबसे बड़े रोड़ा हो। तुम, मुझे अपने कार्य की समीक्षा प्रतिदिन ईमानदारी नहीं करने दे रहे हो। इंद्रियों को उकसाते रहते हो।अगर इंद्रियां, मोदीवे का कार्य एक महीने भी ईमानदारी से करने दे तो 2025 में जैसी मेरी सोच है, जैसा मेरा लक्ष्य है, वैसी सफलता सुनिश्चित है। मन ने कहा कि इसके लिए इंद्रियां जिम्मेदार हैं।वह मुझे आलसी बना रही है।वह फल सुनिश्चित हो जाने पर घर से निकलने के लिए कहती है। इंद्री ने कहा: मन को संकल्प का साथ नहीं देने लिए मैं बांधा हूं। मुझसे पार पाने का एक ही विकल्प है: मन अपने प्रास्पेक्ट की सूची मुझे दिखाए। प्रतिदिन तीन प्रास्पेक्टस से मोदीकेयर के विषय पर बातचीत करने का विवरण दे। एक महीने तक इस कार्य को मन ने कर लिया तो मैं मन पर डोरे नहीं डालूंगी। वर्ष 2025 में समस्त कार्य संकल्प के अनुसार होगा।मन और मेरे बीच कभी भी टकरार नहीं होगी। इंद्री ने अंत में कहा कि सोच भी मोदीवे के अनुसार चलेगा। मन को मोदीवे का कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

न्यूज क्लेम
न्यूज क्लेम
2/28/2025, 2:48:35 PM

*महाकुंभ, प्रयागराज -हमारे सुरक्षा बल के कर्मठ कार्मिकों के सामूहिक प्रयास का ही परिणाम है कि जितनी बड़ी 'चुनौती' थी, उतनी 'ऊंची चोटी' पर महाकुम्भ-2025 का आयोजन पहुंचा है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ* =महाकुम्भ-2025, प्रयागराज की हुई 27को पूर्णाहुति* *अनिल उपाध्याय, नजरिया न्यूज ब्यूरो पूर्वांचल, 28फरवरी।* महाकुम्भ-2025, प्रयागराज की पूर्णाहुति के उपरांत आज उत्तर प्रदेश पुलिस एवं विभिन्न सुरक्षा बल के कार्मिकों के साथ संवाद किया एवं बड़ा भोज कार्यक्रम में सहभाग किया। यह उद्गार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ का है। *उन्होंने कहा:* हमारे सुरक्षा बल के कर्मठ कार्मिकों के सामूहिक प्रयास का ही परिणाम है कि जितनी बड़ी 'चुनौती' थी, उतनी 'ऊंची चोटी' पर महाकुम्भ-2025 का आयोजन पहुंचा है। *मुख्यमंत्री श्री योगी ने कहा:* सुरक्षित और सुव्यवस्थित महाकुम्भ को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में सहयोगी सभी प्रतिबद्ध पुलिस एवं विभिन्न सुरक्षा बलों के अधिकारियों और जवानों को हृदय से बधाई!

न्यूज क्लेम
न्यूज क्लेम
2/28/2025, 1:45:56 PM

*मुंबई -विश्वप्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर पर अररिया, बिहार निवासी ललित सरावगी ने बनाई डाक्यूमेंट्री फिल्म* *अशोक सिंह सुबेदार, नजरिया न्यूज ब्यूरो, मुंबई, 28फरवरी।* *क्यों इस मंदिर को विश्व का चमत्कारिक मंदिर माना जाता है जहाँ एक बार ही जाने से सभी मुरादें पूरी होती है? क्यों बड़े से बड़े अमीर व्यक्ति कई किलोमीटर पैदल चलकर इस मंदिर में स्थापित भगवान गणेश के दर्शन करने आते हैं? वह है मुंबई का विश्वप्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर! वाह ज़िन्दगी ने इस मंदिर पर एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म बनाई है। घर बैठे ही भगवान गणेश की इस चमत्कारिक प्रतिमा के दर्शन कर अपनी ज़िन्दगी को बनाये वाह ज़िन्दगी।* श्रद्धा से ओतप्रोत यह आस्था बिहार प्रदेश के अररिया जिले के फारबिसगंज निवासी रहे पत्रकार ललित सरावगी के हैं। उन्होंने अपने कैरियर के शुभारंभ दैनिक जागरण भागलपुर यूनिट में फारबिसगंज से रिपोर्टिंग से शुरू की थी।

न्यूज क्लेम
न्यूज क्लेम
3/1/2025, 1:41:19 AM

https://youtu.be/MYy_06OXmyw?si=a2lln81sPHL5FiE2

न्यूज क्लेम
न्यूज क्लेम
3/1/2025, 1:39:16 PM

*जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक संपन्न, स्कूलों में सब्जी उगाने के लिए 5,000 रुपये* *बीरेंद्र पांडेय, शिक्षा संवाददाता, किशनगंज, 28फरवरी।* निदेशक, मध्याह्न भोजन योजना, बिहार, पटना के पत्रांक 166 दिनांक 21.01. 2025 एवं जिला पदाधिकारी, किशनगंज के पत्रांक 106 दिनांक 24.02.2025 के आलोक में दिनांक 28.02.2025 अपराह्न 03:30 बजे जिला पदाधिकारी महोदय के अध्यक्षता में महानंदा सभागार, किशनगंज में जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में अंकुरण परियोजना (विद्यालय पोषण वाटिका) के क्रियान्वयन एवं विस्तार हेतु अंर्तविभागीय अभिसरण बैठक आयोजित की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मभोयो, किशनगंज, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जीविका, सहायक निदेशक रसायन, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, मभोयो, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आदि बैठक में सम्मिलित हुए। जिला पदाधिकारी विशाल राज के द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी/कर्मी को जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में अंकुरण परियोजना (विद्यालय पोषण वाटिका) के क्रियान्वयन एवं विस्तार करने हेतु सहयोग करने का निदेश दिया गया । किशनगंज जिला अन्तर्गत प्रथम चरण में चिन्हित कुल- 503 विद्यालयों को पोषण वाटिका का निर्माण हेतु प्रत्येक विद्यालयों को 5000 रुपये मध्याह्न भोजन योजना, कार्यालय से हस्तांतरित किया गया है। जिसमें कुल- 239 विद्यालयों में पोषण वाटिका का निर्माण कर लिया गया है। शेष विद्यालयों में पोषण वाटिका का निर्माण प्रक्रियाधिन है। महात्मा गाँधी नरेगा के द्वारा कुल- 07 विद्यालयों को आर्दश पोषण वाटिका निर्माण हेतु टैग किया गया है। साथ ही किशनगंज जिला अन्तर्गत कुल- 412 विद्यालयों में पोषण वाटिका निर्माण हेतु किसान सलाहकार को टैग किया गया है।

न्यूज क्लेम
न्यूज क्लेम
3/1/2025, 1:38:21 PM

बिहार,किशनगंज। जिला अन्तर्गत 412 विद्यालयों में पोषण वाटिका निर्माण हेतु किसान सलाहकार को टैग किया गया है...

Post image
Image
न्यूज क्लेम
न्यूज क्लेम
2/28/2025, 2:13:45 PM

*नई दिल्ली- सुंदर नर्सरी में शाम साढ़े सात बजे भव्य सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो 2025’ का आगाज होगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उत्साहवर्धन...*

Post image
Image
न्यूज क्लेम
न्यूज क्लेम
2/28/2025, 1:45:26 PM

*मुंबई -विश्वप्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर पर अररिया, बिहार निवासी ललित सरावगी ने बनाई डाक्यूमेंट्री फिल्म- नजरिया न्यूज*

Post image
Image
Link copied to clipboard!