Prachin Akhand Bharat (प्राचीन अखंड भारत)
February 19, 2025 at 05:19 AM
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा के अपमान का मामला सामने आया है। शहर के मुख्य गांधी पार्क में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के गले में शरारती तत्वों ने लाल दुपट्टा डाल दिया, जिससे स्थानीय समुदाय में आक्रोश फैल गया। कांग्रेस पार्टी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।