Fact News Bihar
Fact News Bihar
February 5, 2025 at 04:23 AM
*✍️ बिहार में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां होंगीः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार* बहुत खुशी की बात है नवचयनित को नियुक्तिपत्र दिया जा रहा है। मैं उन सभी विभागों को धन्यवाद देता हूं, जिनके द्वारा आप सभी अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। - नीतीश कुमार, सीएम `कहां कितनी नियुक्तियां` 👉जल संसाधन विभाग 2,338 👉योजना एवं विकास 1273 👉ग्रामीण कार्य 759 👉पथ निर्माण 530 👉लघु जल संसाधन 484 👉लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण 478 👉भवन निर्माण 430 👉नगर विकास एवं आवास 49 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पुनः हम बिहार के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वहां की समस्याओं और जरूरतों से अवगत हो रहे हैं। हमलोगों को जिन समस्याओं या जरूरतों की जानकारी मिल रही है, उनका शीघ्र निराकरण किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बड़े पैमाने पर बहाली भी की जाएगी। इसके लिए विभागों में रिक्त पड़े पदों को चिह्नित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मंगलवार को 6,341 कनीय अभियंताओं एवं 496 अनुदेशकों (कुल 6837) के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में सांकेतिक रूप से दस अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया।
👍 1

Comments