
Naidisha Public Services
February 28, 2025 at 11:15 AM
श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार
*बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना, 2011*
*कौन हैं शिल्पकार?*
योजना के अंतर्गत शिल्पकार वे व्यक्ति माने गए हैं जो निम्नलिखित कार्यों से अपनी आजीविका कमाते हैं:
*हस्तशिल्प एवं निर्माण:* लोहारगिरी, टोकरी निर्माण, खिलौना निर्माण, मूर्ति निर्माण, कपड़ा रंगाई-बुनाई।
*व्यवसाय एवं सेवाएं:* बढ़ईगिरी, कशीदाकारी, दर्जीगिरी, नाईगिरी, फेरी लगाना, ठठेरागिरी, पत्थर काटना।
*वाहन संचालन:* रिक्शा, साइकिल ठेला, हाट ठेला, ऑटो रिक्शा, बैलगाड़ी चालन।
*पशुपालन एवं कृषि कार्य:* भेड़-बकरी पालन, पशु चराना (चरवाही)।
*अन्य:* सब्जी और फल बिक्री, मदारीगिरी प्रदर्शन, छाता मरम्मत एवं निर्माण, कूड़ा बिनने का कार्य।
*दुर्घटना की परिभाषा:*
दुर्घटना का तात्पर्य बाहरी हिंसा के कारण हुई ऐसी घटना से है, जो दिखाई देने योग्य हो। इसमें निम्न शामिल हैं:
रेल या सड़क दुर्घटना
विद्युत स्पर्शाघात, सर्पदंश, डूबना, आग में जलना
पेड़ या भवन से गिरना, जंगली जानवरों का आक्रमण
आतंकवाद एवं आपराधिक आक्रमण
*ध्यान दें:* आत्महत्या, नशे के कारण हुई घटना, या स्वेच्छा से लगाई गई चोट को दुर्घटना में शामिल नहीं किया जाएगा।
*योजना के तहत अनुदान राशि:*
स्थायी आंशिक निःशक्तता: *₹37,500/-*
पूर्ण स्थायी निःशक्तता: *₹75,000/-*
दुर्घटना मृत्यु: *₹1,00,000/-*
स्वाभाविक मृत्यु: *₹30,000/-*
*आप अपने पंचायत में हमारे RTI Activist से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, निम्नलिखित स्थानों पर जानकारी उपलब्ध है:*
*वेबसाइट:* www.naidisha.in
*सोशल मीडिया:*
YouTube: @NaidishaPublicService
Facebook: @NaiDisha.JJKY | @NaidishaPublicService