Disha Bhoomi
February 21, 2025 at 12:25 PM
आज दिनांक 21.02.2025 को रात्री में थाना मसूरी पर एक सूचना प्राप्त हुई की पेट्रोल पम्प जोकि नहर चौकी क्षेत्र स्थित है उस पर लूट हुई है। जानकारी प्राप्त करके जांच करने पर यह ज्ञात हुआ कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पेट्रोल बन्द हो जाने के पश्चात वहां खुद आकर पेट्रोल पम्प को खुद चालू करके उसमें से डीजल व पेट्रोल अपने साथ में लाये केन में भर लिया गया एवं उसके पश्चात पेट्रोल पम्प कर्मी से मारपीटाई की गयी और वहां से भाग गये । इस सूचना के आधार पर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मसूरी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया पैसे के कोई लूट नहीं हुई है। इस घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण किया जायेगा ।
बाइट – श्री सिद्धार्थ गौतम, सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी