Mahadev Enterprises Toliyasar [ Emitra, CSC, Banking Servises, ATM & AEPS, Pan Card NSDL/UTI]
January 31, 2025 at 11:32 AM
*जरुरी सुचना*
*जो राशन कार्ड खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) से जुडा हुआ नही है केवल उनके लिए अभी फॉर्म शुरू हुआ है*
*आवेदन सिर्फ ई-मित्र से ही करें*
*केवल श्रेणी का एक दस्तावेज़ लगाना है, किसी भी प्रकार का कोई आवेदन पत्र नहीं लगेगा*
*नोट-*
* राशन कार्ड में आधार नंबर जुड़े होना जरूरी है।
* आधार में मोबाइल नंबर जुड़ा होना जरूरी है।
*समावेशन श्रेणियों की सूची*
1. 1. अन्त्योदय परिवार
2 2. बीपीएल परिवार
3 3. स्टेट बीपीएल परिवार
4 4. अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थी
5 5A. मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान योजना
6 5B. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना
7 5C. मुख्यमंत्री एकल नारी योजना
8 5D. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना
9 5E. मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन पेंशन योजना
10 5F. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांग पेंशन योजना
11 5G. महानरेगा में 2009-10 से किसी भी वर्ष में 100 दिन मजदूरों करने वाला परिवार (ग्रामीण क्षेत्र के लिए)
12 5H. मुख्यमंत्री निराश्रित पुनर्वास परिवार योजना
13 5I. सहरिया एवं कथौडी जनजाति परिवार
14 5J. भूमिहीन कृषक (ग्रामीण क्षेत्र के लिए)
15 5K. कानूनी रूप से निर्मुक्त बंधुआ मजदूर
16 5L. सीमान्त कृषक (ग्रामीण क्षेत्र के लिए)
17 5M. वरिष्ठ नागरिक जिनका स्वतंत्र राषनकार्ड हो तथा आयु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पेंशन योजना के निर्धारित आयु सीमा में हो बशर्त Exclusion (पात्र नही) शर्तो में न आते हो।
18 6. मुख्यमंत्री जीवन रक्षा कोष में लाभान्वित परिवार
19 7. समस्त सरकारी हॉस्टल में अन्तःवासी (समाज कल्याण, जनजाति विभाग, शिक्षा विभाग, अल्पसंख्यक मामलात् विभाग एवं सरकारी कॉलेज एवं स्कूलों के हॉस्टल)
20 8. एकल महिलाऐं
21 9. श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिक
22 10. पंजीकृत अनाथालय एवं वृद्धाश्रम एवं कुष्ठ आश्रम
23 11. कच्ची बस्ती में निवास करने वाले सर्वेक्षित परिवार (शहरी क्षेत्र के लिए)
24 12. कचरा बीनने वाले परिवार
25 13. शहरी घरेलू कामकाजी महिला (शहरी क्षेत्र के लिए)
26 14. गैर सरकारी सफाई कर्मी (शहरी क्षेत्र के लिए)
27 15. स्ट्रीट वेण्डर (शहरी क्षेत्र के लिए)
28 16. उत्तराखण्ड त्रासदी वाले परिवार
29 17. साईकिल रिक्शा चालक
30 18. पोर्टर(कुली)
31 19. कुष्ठ रोगी तथा कुष्ठ रोग मुक्त व्यक्ति
32 20. घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु जातियां जैसे वनबागरिया, गाडियालुहार, भेड़ पालक
33 21. वनाधिकार पत्रधारी परम्परागत वनवासी परिवार
34 22. लघु कृषक(ग्रामीण क्षेत्र के लिए)
35 23. आस्था कार्डधारी परिवार
36 24. अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 तथा संषोधित अधिनियम, 2015 के अन्तर्गत पीडित व्यक्ति
37 25. एड्स(उपार्जित प्रतिरक्षा अभावजनित संलक्षण रोग) से ग्रसित व्यक्ति एवं उनका परिवार
38 26. सिलिकोसिस रोग से ग्रसित व्यक्ति एवं परिवार
39 27. बहु-विकलांग एवं मंदबुद्धि व्यक्ति (21 श्रेणियां)
40 28. पालनहार योजनान्तर्गत लाभार्थी बच्चे व पालनहार परिवार
41 29. डायन प्रताड़ना निवारण अधिनियम, 2015 के अन्तर्गत पीड़ित महिलाऐं।
42 30. निःसन्तान वृद्ध दम्पति
43 31. वृद्ध दम्पति जिनके केवल दिव्यांग संतान है
44 32. ट्रांसजेण्डर
*निष्कासन श्रेणियों की सूची*
1 A. ऐसे परिवार, जिसका कोई भी एक सदस्य आयकर दाता हो।
2 B. ऐसे परिवार, जिसका कोई भी एक सदस्य सरकारी/अर्द्धसरकारी/स्वायत्तशासी संस्थाओं में नियमित कर्मचारी/अधिकारी हो अथवा एक लाख रूपये वार्षिक से अधिक पेंशन प्राप्त करता है।
3 C. ऐसे परिवार, जिसके किसी भी एक सदस्य के पास चारपहिया वाहन हो (ट्रेक्टर एवं एक वाणिज्यिक वाहन को छोडकर, जो कि जीविकोपार्जन के उपयोग में आता हो)।
4 D. ऐसे परिवार, जिसके सभी सदस्यों के स्वामित्व में कुल कृषि भूमि लघुकृषक हेतु निर्धारित सीमा से अधिक हो।
5 E. ऐसे परिवार, जिसके सभी सदस्यों की कुल आय एक लाख रू० वार्षिक से अधिक हो।
6 F. ऐसा परिवार, जिसके पास ग्रामीण क्षेत्र में 2000 वर्गफीट से अधिक स्वयं के रिहायश हेतु निर्मित पक्का मकान हो।
7 G. नगर निगम/नगर परिषद क्षेत्र में 1000 वर्गफीट से अधिक क्षेत्रफल में निर्मित पक्का आवासीय/व्यवसायिक परिसरधारी परिवार(कच्ची बस्ती को छोडकर)
8 H. नगर पालिका क्षेत्र में 1500 वर्गफीट से अधिक क्षेत्रफल में निर्मित पक्का आवासीय/व्यवसायिक परिसरधारी परिवार(कच्ची बस्ती को छोडकर)
*सभी ग्रुप में शेयर जरुर करें*