
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬
February 26, 2025 at 02:18 PM
*महिलाएं पुरुषों से कई कदम आगे समूह बनाकर दे रहीं अपनों को आर्थिक मजबूती*
.
#कछौना(हरदोई): मछली पालन में महिलाएं आगे आकर समूह बनाकर समिति गठनकर रोजगार कर परिवार के आर्थिक संबल में भागीदारी कर मुख्य धारा में जुड़ रही हैं, जिससे महिलाओं को नई दिशा मिल रही है। महिलाओं के समूह ने रविवार को बैठक कर मछली पालन के लिए सर्वसम्मति से समिति का गठन किया। महिला समूह सदस्य सुमन कश्यप का सर्वसम्मति से नाम प्रस्ताव के लिए रखा गया जिसमें सभी उपस्थित महिला सदस्यों ने समर्थन दिया।
महिला सदस्यों ने सचिव पद पर पूजा देवी का चयन किया। मुख्य प्रवर्तक सुमन कश्यप ने कहा कि मछली पालन के साथ मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। समिति का गठन मत्स्य जीवी सहकारी लिमिटेड जयनिषाद राज खजोहना कमालपुर द्वारा किया गया। सभी आवश्यक औपचारिकताओं व बैंक खाता खुलवाकर कार्य करना शुरू कर दिया। बैठक का आयोजन ग्राम सचिवालय खजोहना में किया गया।
महिला सदस्यों की नई समिति के गठन व संचालन क्षेत्र की महिलाओं के लिए नजीर बन रही है। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों से आगे बढ़-चढ़कर परचम लहरा रही हैं। महिलाओं की आर्थिक मजबूती से परिवार में आमूलचूल परिवर्तन होगा। इस अवसर पर महिला सदस्यगण सुमन कश्यप, राजकुमारी, सरस्वती, कलावती, रानी देवी, सुशीला सहित गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया।
रिपोर्ट: पीडी गुप्ता | द टेलीकास्ट न्यूज़
https://www.facebook.com/share/p/18AwR9RkqK/