संकल्प टुडे न्यूज़
संकल्प टुडे न्यूज़
February 24, 2025 at 08:09 AM
*संकल्प टुडे न्यूज़,,,, भोपाल* *दुनिया को भारत से बड़ी उम्मीदें', भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोले PM मोदी* भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। पीएम मोदी ने समिट का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव, राज्यपाल, कैबिनेट मंत्री और देश के प्रमुख उद्योगपति मौजूद रहे पीएम मोदी ने समिट को संबोधित करते हुए कहा बच्चों की परीक्षा के कारण मैं कार्यक्रम में देरी से पहुंचा। पीएम ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत को सोलर पावर में सुपर पावर कह रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि पूरी दुनिया भारत को आशावादी निगाहों से देख रही हैं। पूरी दुनिया को भारत से बहुत आशाएं हैं। विश्व बैंक ने भी कह दिया है कि इस साल भारत दुनिया की फास्टेड इकोनाॅमी बना रहेगा। विश्व बैंक ने कहा कि कई देश बाते करते हैं जबकि भारत नतीजे लाता है।https://chat.whatsapp.com/HexPjqhmi2W72OciaJ9RLe
👍 1

Comments