
Dr.Rammanohar Lohia Avadh University, Ayodhya, Uttar Pradesh
February 8, 2025 at 02:44 AM
*निःशुल्क प्रेस विज्ञप्ति*
वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना हेतु छात्रों के डेटा की स्क्रूटनी के उपरांत दिनांक 06 फरवरी 2025 से 10 फरवरी 2025 आवश्यक संशोधन हेतु पोर्टल खोला गया है।
*संशोधन योग्य विवरण*
1. परिणाम (Result) संबंधित विवरण शैक्षणिक संस्थान स्तर से संशोधित किया जाएगा।
2. एनरोलमेंट नंबर रोल नंबर शैक्षणिक संस्थान स्तर से संशोधित किया जाएगा।
3. छात्रों की उपस्थिति संबंधित विवरण शैक्षणिक संस्थान स्तर से संशोधित किया जाएगा।
4. छात्रों के प्रवेश तिथि का विवरण शैक्षणिक संस्थान स्तर से संशोधित किया जाएगा।
5. शुल्क संबंधित विवरण छात्र स्तर एवं संस्थान स्तर दोनों से संशोधित किया जाएगा।
*अतिरिक्त*
1. Suspect Data की जानकारी छात्रों के लॉगिन, संबंधित शिक्षण संस्थान के लॉगिन एवं संबंधित जिले के लॉगिन पर प्रदर्शित (Show) की गई है।
2. केवल उन्हीं छात्रों के डेटा का सुधार कॉलेज लॉगिन पर उपलब्ध होगा, जिनका डेटा Suspect Category में होगा
3. कॉलेज को Suspect Students का डेटा अपडेट कर पुनः Forward करना अनिवार्य होगा, तभी संशोधन प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।
अतः समय-सीमा के भीतर आवश्यक संशोधन सुनिश्चित करें ताकि छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।
(नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा)
*जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जौनपुर*
😢
1