
Diya Kumari
February 22, 2025 at 10:01 AM
भाजपा संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत आज श्री Madan Rathore जी को भाजपा राजस्थान के अध्यक्ष के रूप में पुनः निर्वाचित होने व समस्त नवनिर्वाचित राष्ट्रीय परिषद सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
हमें पूर्ण विश्वास है की यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में हमारा भाजपा परिवार सफलता की नई ऊँचाइयों को छुएगा।
भाजपा संगठन पर्व 2024 का यह महत्वपूर्ण अवसर हम सभी के लिए एक नए उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक है। भाजपा की विचारधारा, राष्ट्रवादी दृष्टिकोण और सेवा की भावना के साथ हम सभी एकजुट होकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी, मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma जी, प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दस अग्रवाल जी , पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती Vasundhara Raje जी, उपमुख्यमंत्री Dr. Prem Chand Bairwa जी, केंद्रीय मंत्री श्री Gajendra Singh Shekhawat जी, प्रदेश चुनाव अधिकारी श्री नारायण लाल पंचारिया सहित मंत्रीगण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
🙏
❤️
👍
27