
Diya Kumari
February 23, 2025 at 09:55 AM
आज किशनगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 119वें संस्करण का श्रवण किया।
माननीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन का अनुसरण करते हुए, फिट इंडिया की तर्ज पर राज्य सरकार द्वारा बजट 2025-26 में फिट राजस्थान अभियान हेतु 50 करोड़ का प्रावधान किया गया। साथ ही प्रदेशवासियों से अपने खान-पान में 10% तेल की कमी करते हुए आउट-डोर गतिविधियों के संचालन में बढ़ावा करते हुए स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने और नियमित व्यायाम करने हेतु आग्रह किया गया है।
कार्यक्रम में किशनगढ़ चेयरमैन, जिला उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#mankibaat
🙏
❤️
👍
21