
PAHAL
February 28, 2025 at 07:54 AM
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस - गीत
हम करें विज्ञान की बातें,
देश की उत्थान की बातें।
विज्ञान और नवाचार में,
युवाओं को सशक्त बनाना।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस सदा,
जागरूकता चाहे लाना।
केंद्रित रखकर इसी भाव को,
सुखद विज्ञान दिवस मनाते ।
हम करें विज्ञान की बातें,
देश की उत्थान की बातें।
मंत्रालय यह प्रचार करती,
प्रौद्योगिकी को अपना सकें।
दूर हो विचार रूढ़िवादी,
जो दृष्टिकोण को बदल सके।
वैज्ञानिकता के विकास में,
याद रमण प्रभाव कर पाते।
हम करें विज्ञान की बातें,
देश की उत्थान की बातें।
पाठक रखता है अभिलाषा,
तृप्त सभी की हो जिज्ञासा।
रहे सुरक्षित जीवन सबका,
खुशियों की जागे प्रत्याशा।
खोज चरमोत्कर्ष पहुंचाते,
नित्य नवीन ओज भर पाते।
हम करें विज्ञान की बातें,
देश की उत्थान की बातें।
दुनिया भी विस्मित हो जाए,
हम ऐसा विकास कर पाएं।
अंधविश्वास यहॉं मिटाए,
सुखमय जीवन को कर पाएं।
तकनीक संग मानवता का,
सर्वसुलभ जब राह बनाते।
हम करें विज्ञान की बातें,
देश की उत्थान की बातें।
रचयिता:- राम किशोर पाठक
प्राथमिक विद्यालय भेड़हरिया इंगलिश पालीगंज पटना।
संपर्क - 9835232978