PAHAL
PAHAL
February 28, 2025 at 07:56 AM
राजेन्द्र प्रसाद - मनहरण घनाक्षरी देश रत्न कहलाए, राष्ट्रपति बन पाएं, राजेन्द्र प्रसाद जैसी, आभा पहचानिए। सरल सौम्य स्वभाव, साहित्य का भी लगाव, विलक्षणता के धनी, त्यागशील मानिए। पठन पाठन ज्ञान, जिनका प्रथम स्थान, परीक्षक से श्रेष्ठ थें, उपमा बखानिए। स्वतंत्रता के नायक, थें गॉंधी के सहायक, भारत रत्न सम्मान, विभूषित जानिए। रचयिता:- राम किशोर पाठक प्राथमिक विद्यालय भेड़हरिया इंगलिश पालीगंज पटना। संपर्क - 9835232978

Comments