संगठित रहोगे तो सुरक्षित रहोगे
संगठित रहोगे तो सुरक्षित रहोगे
February 12, 2025 at 10:32 AM
*यह चारों लड़के यदि दौड़ के दौरान छोटी सी सावधानी किए होते तो आज असफल नहीं होते।* *क्रम संख्या 3* पर अनूप कुमार 23:32:450 मिनट में 11 चक्कर पूर्ण कर शेष 1 चक्कर पूर्ण न होने से NQ (NOT QUALIFY) हो गए *क्रम संख्या 7* पर रोहित पटेल 22:17:800 11 चक्कर पूर्ण कर लिए शेष 1 चक्कर पूर्ण न होने से NQ हो गए *क्रम संख्या 8* पर हर्षित गुप्ता 19:44:350 मिनट में 11 चक्कर पूर्ण कर लिए जबकि शेष 1 चक्कर पूर्ण न होने से NQ हो गए *क्रम संख्या 13* पर आकाश विश्वकर्मा 20:22:050 मिनट में 10 चक्कर लगाने के बाद शेष 2 चक्कर पूर्ण न होने से NQ हो गए ➡️यदि आपनें पहले से प्रेक्टिस कर रखी है तो उसी को फ़ॉलो करते हुए दौड़ पूरी करें। ➡️ज़ब मैदान में जाएं तो प्रयास करें कि दौड़ के सभी 12 चक्कर लगाकर ही वापस आना है। ➡️ यदि आप दौड़ के दौरान थक जाते है तो 100-200 मीटर या 20-30 सेकंड के लिए अपनी गति को थोड़ा सा कम कर दें इससे आप एनर्जीटीक हो जाएंगे और पुनः उतनी गति से दौड़ने लग जाएंगे। ➡️ दौड़ हमेशा एक समान चाल से ही पूरी करने का प्रयास करें, शुरू में बहुत तेज फिर धीमे और अंत में गिर जाने वाले लड़के बहुत होते हैं ➡️यदि आपका 26-27 मिनट लग रहा है तब आप नेचुरली ही दौड़कर पूरा करने का प्रयास करें, 11 वां चक्कर में थोड़ा व अंतिम चक्कर में जितना हो सके उतनी तेज दौड़े लेकिन इतना तेज भी नहीं की पहले ही गिर जाएं और दौड़ ही न पूरी हो पाए *आगे अन्य लोग असफल न हों इसके लिए इस मैसेज को सभी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने वाले प्रतियोगियों तक पंहुचाए* सभी को उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनायें 🇮🇳❤️🙏

Comments