Rajasthangyan
                                
                            
                            
                    
                                
                                
                                February 1, 2025 at 09:18 AM
                               
                            
                        
                            Today's Current Affairs Question Added
Q. 1 भारत में हाल ही में (जनवरी 2025 में) कितने नए रामसर स्थलों को जोड़ा गया है -
1
2
3
4
4
केंद्र ने चार नए रामसर स्थलों को जोड़ने की घोषणा की है। इससे कुल रामसर स्थलों की संख्या 89 हो गई है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि विश्व आर्द्रभूमि दिवस से पहले सरकार ने तमिलनाडु में सक्करकोट्टई पक्षी अभयारण्य और थेर्थंगल पक्षी अभयारण्य, सिक्किम में खेचोपलरी आर्द्रभूमि और झारखंड में उधवा झील को देश के रामसर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है।
Q. 2 ऑन्कोसेरसियासिस को समाप्त करने वाला अफ्रीका का पहला देश कौन सा है -
नाइजीरिया
केन्या
नाइजर
घाना
3
अफ्रीका महाद्वीप में नाइजर त्वचा और आंखों की एक गंभीर बीमारी ऑन्कोसेरसियासिस को खत्म करने वाला पहला देश बन गया है। नाइजर को दुनिया का पाँचवाँ देश और अफ्रीका का पहला देश माना जाता है, जिसने परजीवी ऑन्कोसेरका वॉल्वुलस के प्रसार को सफलतापूर्वक रोका है। इस मील के पत्थर तक पहुँचने वाले अन्य चार देश सभी अमेरिका में स्थित हैं: कोलंबिया, इक्वाडोर, ग्वाटेमाला और मैक्सिको। ऑन्कोसेरसियासिस, जिसे आमतौर पर रिवर ब्लाइंडनेस के रूप में जाना जाता है, एक परजीवी रोग है और यह ट्रेकोमा के बाद दुनिया भर में अंधेपन का दूसरा प्रमुख संक्रामक कारण है। यह मुख्य रूप से नदी के किनारे के इलाकों में पाई जाने वाली संक्रामक काली मक्खियों के काटने से मनुष्यों में फैलता है।
Q. 3 सुनीता विलियम्स ने कुल कितने घंटे की स्पेसवॉक पूरी कर नया रिकॉर्ड बनाया -
58 घंटे 10 मिनट
60 घंटे 21 मिनट
62 घंटे 6 मिनट
64 घंटे 12 मिनट
3
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के बाहर 5 घंटे 26 मिनट की स्पेसवॉक (अंतरिक्ष में चहलकदमी) पूरी की। इस उपलब्धि के साथ उनके कुल स्पेसवॉक का समय 62 घंटे 6 मिनट हो गया जिससे उन्होंने नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन का 60 घंटे 21 मिनट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर पिछले जून 2024 से आईएसएस पर फंसे हुए हैं।
Continue ....... : https://bit.ly/cafeb25