Rajasthangyan WhatsApp Channel

Rajasthangyan

142 subscribers

About Rajasthangyan

Educational website

Similar Channels

Swipe to see more

Posts

Rajasthangyan
Rajasthangyan
2/3/2025, 6:09:48 AM

Today's Current Affairs Added 1. आकाशवाणी और संस्कृति मंत्रालय ने शास्त्रीय संगीत श्रृंखला: ‘हर कंठ में भारत’ के लोकार्पण के लिए हाथ मिलाया 2. इंडोनेशिया में भगवान मुरुगन के भव्य मंदिर का महाकुंभिषेकम 3. IPS राजेश निरवान BCAS के महानिदेशक नियुक्त 4. टाटा स्टील ने भारत की पहली हाइड्रोजन-ट्रांसपोर्ट पाइप विकसित की 5. BIMTECH ने की डिजिटल करेंसी ‘बिमकॉइन की शुरुआत 6. IRDAI ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य प्रीमियम में सालाना 10% की बढ़ोतरी को सीमित किया 7. Maruti Suzuki ने एमडी,सीईओ के रूप में हिसाशी ताकेउची की पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी 8. भारत ने आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप का खिताब लगातार दूसरी बार जीत लिया है 9. श्राची रार बंगाल टाइगर्स ने हॉकी इंडिया लीग का खिताब जीता 10. पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्‍कार से किया गया सम्मानित 11. भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञाननंदा ने मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश को हराकर टाटा स्टील मास्टर्स 2025 का खिताब जीता 12. दिनेश कार्तिक ने MS Dhoni को छोड़ा पीछे, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बने 13. 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आधिकारिक ‘लोगो’ और शुभंकर जारी 14. खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025: लद्दाख शीर्ष पर रहा 15. प्रसिद्ध मूर्तिकार लतिका कट्ट का निधन Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs

Rajasthangyan
Rajasthangyan
2/3/2025, 9:42:48 AM

Today's Current Affairs Question Added Q. 1 ‘हर कंठ में भारत’ शास्त्रीय संगीत श्रृंखला का आयोजन किसके सहयोग से किया गया - भारतीय रेलवे संस्कृति मंत्रालय और आकाशवाणी दूरदर्शन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारतीय कला परिषद 2 वसंत पंचमी के पावन अवसर पर, आकाशवाणी के ब्रॉडकास्टिंग हाउस स्थित पंडित रविशंकर संगीत स्टूडियो में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य एक नई रेडियो कार्यक्रम श्रृंखला ‘हर कंठ में भारत’ का लोकार्पण करना था, जिसे विशेष रूप से भारतीय शास्त्रीय संगीत के विविध स्वरूपों को प्रसारित करने के लिए तैयार किया गया है। Q. 2 इंडोनेशिया में भगवान मुरुगन के मंदिर का नाम क्या है - श्री सनातन धर्म आलयम श्री मुरुगन धाम बालाजी मंदिर शिवालय मंदिर 1 इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भगवान मुरुगन के मंदिर निर्माण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को खुशी जाहिर की है। मंदिर के महा कुंभाभिषेकम के अवसर पर उन्होंने दोनों देशों के संबंध मजबूत होने की बात कही। जकार्ता मुरुगन मंदिर को श्री सनातन धर्म आलयम के नाम से भी जाना जाता है। यह भगवान मुरुगन को समर्पित इंडोनेशिया का पहला मंदिर है। ये मंदिर 2020 में बनना शुरू हुआ था। Q. 3 टाटा स्टील मास्टर्स 2025 का खिताब किस भारतीय शतरंज खिलाड़ी ने जीता - डी. गुकेश आर. प्रज्ञानानंदा विश्वनाथन आनंद अर्जुन एरिगैसी 2 शतरंज में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञाननंदा ने नीदरलैंड्स के विज्क आन ज़ी में रोमांचक टाईब्रेकर में मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश को हराकर प्रतिष्ठित टाटा स्टील मास्टर्स 2025 का खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ आर. प्रज्ञाननंदा 2006 में विश्वनाथन आनंद के बाद यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। Continue ....... : https://bit.ly/cafeb25

Rajasthangyan
Rajasthangyan
2/2/2025, 4:21:36 AM

कनिष्ठ अनुदेशक (अभियांत्रिकी ड्राईग) सीधी भर्ती-2024 का प्रश्न पत्र अभ्‍यास के लिए उपलब्‍ध है। इसमें केवल राजस्थान सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न हैं। https://www.rajasthangyan.com/exam?gid=0&title=Recently%20Added%20Question%20Paper

Rajasthangyan
Rajasthangyan
2/3/2025, 3:51:15 AM

#Rajasthan #Gk #pyq राजस्थान में ‘काजरी’ (सी.ए.जेड.आर.आई.) कहाँ स्थित है - तिवारा चित्तौड़गढ़ उदयपुर जोधपुर 4 CAZRI (Central Arid Zone Research Institute) जोधपुर में स्थित है, जो शुष्क क्षेत्रों में कृषि अनुसंधान के लिए प्रसिद्ध है। राजस्थान के निर्गुण संत कवियों द्वारा रचा हुआ संत साहित्य साहित्य का एक बहुत बड़ा भाग है। डिंगल अपभ्रंश संस्कृत पिंगल 4 निर्गुण संतों ने अपने साहित्य को पिंगल भाषा में लिखा। ब्रजभाषा के क्षेत्र में ‘पिंगल’ भाषा में रचनाएँ होती थी । सहेलियों की बाड़ी, उदयपुर का निर्माण किसने करवाया - महाराणा संग्रामसिंह द्वितीय महाराणा जगतसिंह महाराणा भोपालसिंह महाराणा करणसिंह 1 उदयपुर में सहेलियों की बाड़ी का निर्माण महाराणा संग्राम सिंह ने करवाया था। सहेलियों की बाड़ी उदयपुर का एक प्रमुख पार्क और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। बेणेश्वर का मेला किस तिथि को आयोजित होता है - वैशाख पूर्णिमा कार्तिक पूर्णिमा अक्षय तृतीया माघ पूर्णिमा 4 बेणेश्वर धाम राजस्थान का एकमात्र स्थान है, जो सोम, माही और जाखम नदियों के पवित्र संगम पर स्थित है। हर वर्ष माघ शुक्ल पूर्णिमा को यहां विशाल मेला लगता है, जिसमें न केवल राजस्थान बल्कि गुजरात और मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में आदिवासी भाग लेते हैं। इसे आदिवासियों का कुम्भ और भीलों का प्रसिद्ध मेला भी कहा जाता है। ‘जाखम सिंचाई परियोजना’ राजस्थान के किस ज़िले में स्थित है - कोटा बारां बांसवाड़ा प्रतापगढ़ 4 जाखम परियोजना1962 में प्रारम्भ की गई। यह परियोजना चित्तौड़गढ़ - प्रतापगढ़ मार्ग पर अनुपपुरा गांव में बनी हुई है। यह राजस्थान का सबसे ऊंचाई पर स्थित बांध (81 मी) है। मुंशी देवी प्रसाद ने किसे ‘राजपूताने का कर्ण’ कहा - रायसिंह उदयसिंह लूणकरण चन्द्रसेन 1 रायसिंह के समय में घोर त्रिकाल पड़ा, जिसमें हजारों व्यक्ति एवं पशु मारे गए। महाराजा ने व्यक्तियों के लिए जगह-जगह ‘सदाव्रत’ खोले एवं पशुओं के लिए चारे-पानी की व्यवस्था की। इसलिए मुंशी देवी प्रसाद ने इसे ‘राजपूताने का कर्ण’ की संज्ञा दी है। 74वें संविधान संशोधन अधिनियम के अनुसार शहरी स्थानीय निकायों को कितने कृत्य दिये गये हैं - 19 18 16 17 2 74वें संविधान संशोधन (1992) के तहत नगरपालिकाओं को संवैधानिक दर्जा दिया गया। इस अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान में भाग IX-A जोड़ा गया जिसमें अनुच्छेद 243P से 243ZG तक प्रावधान शामिल थे। इस अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान में 12वीं अनुसूची को भी जोड़ा गया जिसमें नगरपालिकाओं के दायरे में शामिल किये जाने वाले 18 कार्यात्मक विषय शामिल हैं। छगनबेन ने सर्वोदयी गतिविधियों के लिए राजस्थान के किस क्षेत्र को चुना - पिलानी - झुन्झुनू बनस्थली - टोंक खीचन - जोधपुर लक्ष्मणगढ़ - सीकर 3 फलौदी तहसील के खींचन गांव में साठ के दशक की शुरुआत में ही महिला सशक्तीकरण की इबारत लिख दी गई थी। उस समय गांधीवादी विचारधारा की छगन बहन गोलेच्छा ने वर्ष 1961 में वहां के पूर्व जागीरदार रेवतसिंह राजपुरोहित को हरा कर राजस्थान की पहली महिला सरपंच होने का गौरव हासिल किया। वह भी महज 31 वर्ष की उम्र में। वे लगातार 13 साल तक सरपंच रहीं। मत्स्य संघ को राजस्थान में कब मिलाया गया - 15 मई, 1949 ई. 30 मार्च, 1949 ई. 18 अप्रैल, 1948 ई. 18 मार्च, 1948 ई. 1 मत्स्य संघ की स्थापना 17 मार्च 1948 को हुई थी, जिसमें अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली की रियासतें शामिल थीं। मत्स्य संघ का राजस्थान में विलय 15 मई 1949 को हुआ, जिससे संयुक्त राज्य राजस्थान का गठन हुआ था। 1920 ई. में काँग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में _____ ने रायबहादुर की पदवी त्याग दी। सूरज प्रकाश स्वामी केशवानन्द जमनालाल बजाज साधु सीताराम दास 3 जमनालाल कनीराम बजाज एक भारतीय उद्योगपति थे। उन्होंने 1920 के दशक में बजाज समूह की कंपनियों की स्थापना की उन्होंने ब्रिटिश सरकार द्वारा उन्हें दी गई राय बहादुर की उपाधि को त्याग दिया और 1921 में असहयोग आंदोलन में शामिल हो गए। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग (प्रक्रिया) विनियम, 2001 के अनुसार निम्नलिखित में से किस प्रकार की शिकायतें आमतौर पर स्वीकार नहीं की जाती हैं - I. दीवानी विवाद जैसे कि - सम्पत्ति अधिकार, संविदात्मक बाध्यता संबंधी मामले। II. मामला किसी अदालत या न्यायाधिकरण के समक्ष विचाराधीन हो। III. वे घटनाएँ जिनके घटित होने के छः माह बाद शिकायत की गई हो। केवल II केवल I I, II और III केवल I और II 4 राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग आमतौर पर दीवानी विवाद (जैसे संपत्ति अधिकार और संविदात्मक बाध्यता) को स्वीकार नहीं करता। इसके अलावा, यदि मामला पहले से किसी अदालत में विचाराधीन है, तो आयोग इसमें हस्तक्षेप नहीं करता। वहीं, छह माह से अधिक पुरानी घटनाओं की शिकायतों पर आयोग अपनी विवेकाधीन शक्ति का उपयोग करता है। गोमतीसागर पशु मेला आयोजित होता है - परबतसर झालरापाटन भरतपुर गोगामेड़ी 2 गोमती सागर पशु मेला झालरापाटन (झालावाड़) में आयोजित होता है। इस मेले का आयोजन वैशाख माह में होता है। मालवी नस्ल से संबंधित है। यह पशु मेला हाडौती अंचल का सबसे बडा पशु मेला है। RPSC और RSMSSB के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र : https://www.rajasthangyan.com/testseries

Rajasthangyan
Rajasthangyan
2/2/2025, 9:39:23 AM

Today's Current Affairs Added 1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में विश्व पुस्तक प्रदर्शनी 2025 का उद्घाटन किया 2. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 8वीं बार बजट पेश किया 3. केंद्रीय बजट में बिहार के लिए बड़ी घोषणा, ‘मखाना बोर्ड’ का होगा गठन 4. नीति आयोग ने जयपुर, राजस्थान में चक्रीय अर्थव्यवस्था पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया 5. ट्रम्प ने कनाडा-मेक्सिको पर 25%, चीन पर 10% टैरिफ लगाया 6. रामेश्वरम के पम्बन ब्रिज पर ट्रेन का ट्रायल हुआ 7. यूरोपियन आउटडोर चैंपियनशिप: पुरुषों की 60 मीटर बाधा दौड़ में भारत के तेजस शिरसे ने जीता रजत पदक 8. भारतीय रेलवे ने बीटा परीक्षण के लिए 'स्वरेल' सुपरऐप का शुभारंभ किया 9. सरकार ने 9वें एशियाई शीतकालीन खेलों के एथलीटों के लिए पूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान की 10. स्मृति मंधाना, जसप्रीत बुमराी को पॉली उमरीगर अवार्ड 11. मनोज कुमार ने संन्यास का ऐलान किया Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs

Rajasthangyan
Rajasthangyan
2/1/2025, 9:18:57 AM

Today's Current Affairs Question Added Q. 1 भारत में हाल ही में (जनवरी 2025 में) कितने नए रामसर स्थलों को जोड़ा गया है - 1 2 3 4 4 केंद्र ने चार नए रामसर स्थलों को जोड़ने की घोषणा की है। इससे कुल रामसर स्थलों की संख्या 89 हो गई है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि विश्व आर्द्रभूमि दिवस से पहले सरकार ने तमिलनाडु में सक्करकोट्टई पक्षी अभयारण्य और थेर्थंगल पक्षी अभयारण्य, सिक्किम में खेचोपलरी आर्द्रभूमि और झारखंड में उधवा झील को देश के रामसर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। Q. 2 ऑन्कोसेरसियासिस को समाप्त करने वाला अफ्रीका का पहला देश कौन सा है - नाइजीरिया केन्या नाइजर घाना 3 अफ्रीका महाद्वीप में नाइजर त्‍वचा और आंखों की एक गंभीर बीमारी ऑन्कोसेरसियासिस को खत्म करने वाला पहला देश बन गया है। नाइजर को दुनिया का पाँचवाँ देश और अफ्रीका का पहला देश माना जाता है, जिसने परजीवी ऑन्कोसेरका वॉल्वुलस के प्रसार को सफलतापूर्वक रोका है। इस मील के पत्थर तक पहुँचने वाले अन्य चार देश सभी अमेरिका में स्थित हैं: कोलंबिया, इक्वाडोर, ग्वाटेमाला और मैक्सिको। ऑन्कोसेरसियासिस, जिसे आमतौर पर रिवर ब्लाइंडनेस के रूप में जाना जाता है, एक परजीवी रोग है और यह ट्रेकोमा के बाद दुनिया भर में अंधेपन का दूसरा प्रमुख संक्रामक कारण है। यह मुख्य रूप से नदी के किनारे के इलाकों में पाई जाने वाली संक्रामक काली मक्खियों के काटने से मनुष्यों में फैलता है। Q. 3 सुनीता विलियम्स ने कुल कितने घंटे की स्पेसवॉक पूरी कर नया रिकॉर्ड बनाया - 58 घंटे 10 मिनट 60 घंटे 21 मिनट 62 घंटे 6 मिनट 64 घंटे 12 मिनट 3 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के बाहर 5 घंटे 26 मिनट की स्पेसवॉक (अंतरिक्ष में चहलकदमी) पूरी की। इस उपलब्धि के साथ उनके कुल स्पेसवॉक का समय 62 घंटे 6 मिनट हो गया जिससे उन्होंने नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन का 60 घंटे 21 मिनट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर पिछले जून 2024 से आईएसएस पर फंसे हुए हैं। Continue ....... : https://bit.ly/cafeb25

Rajasthangyan
Rajasthangyan
2/4/2025, 3:18:34 AM

January 2025 Current Affairs Question PDF https://www.rajasthangyan.com/download

Rajasthangyan
Rajasthangyan
2/1/2025, 3:54:55 AM

कनिष्ठ अनुदेशक (इलेक्ट्रीशियन) सीधी भर्ती-2024 का प्रश्न पत्र अभ्‍यास के लिए उपलब्‍ध है। इसमें केवल राजस्थान सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न हैं। https://www.rajasthangyan.com/exam?gid=0&title=Recently%20Added%20Question%20Paper

Rajasthangyan
Rajasthangyan
2/1/2025, 6:18:45 AM

Today's Current Affairs Added 1. केंद्र ने की चार नए रामसर स्थलों को जोड़ने की घोषणा 2. अफ्रीका महाद्वीप में त्‍वचा और आंखों की गंभीर बीमारी ऑन्कोसेरसियासिस को खत्म करने वाला पहला देश बना नाइजर 3. न्यायमूर्ति हर्ष कुमार महाकुंभ भगदड़ पर न्यायिक आयोग के प्रमुख 4. सरकार ने बिजली वितरण उपयोगिताओं की व्यवहार्यता पर जीओएम का गठन किया 5. विदेश मंत्री जयशंकर प्रथम रायसीना मध्य पूर्व सम्मेलन के मुख्य अतिथि 6. अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स ने बनाया स्पेसवॉक का नया रिकॉर्ड 7. ऑस्ट्रेलिया के गोल्डफील्ड्स को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल करने के लिए किया गया नामित 8. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 का आर्थिक सर्वेक्षण किया पेश 9. भारतीय पायलट शुभांशु शुक्‍ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाएंगे 10. सचिन तेंदुलकर को BCCI लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 11. INSV तारिणी पहुंचा निमो पॉइंट 12. सूखा प्रभावित इलाकों के लिए 3 हजार करोड़ की परियोजनाएं मंजूर 13. विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस 2025 को चिह्नित करने के लिए इंडिया गेट पर रोशनी की गई Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs

Rajasthangyan
Rajasthangyan
2/2/2025, 10:59:58 AM

Today's Current Affairs Question Added Q. 1 नई दिल्ली विश्व पुस्तक प्रदर्शनी 2025 का उद्घाटन किसने किया - नरेंद्र मोदी द्रौपदी मुर्मू निर्मला सीतारमण अमित शाह 2 भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 1 फरवरी, 2025 नई दिल्ली में नई दिल्ली विश्व पुस्तक प्रदर्शनी 2025 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि किताबें पढ़ना सिर्फ़ शौक नहीं है यह एक परिवर्तनकारी अनुभव है। विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों की किताबें पढ़ने से क्षेत्रों और समुदायों के बीच संबंध बेहतर बनते हैं। इस बार मेले में 2000 से ज्यादा बुक स्टॉल्स लगाए गए हैं। Q. 2 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025 में कितवीं बार बजट पेश किया - 6वीं 7वीं 8वीं 9वीं 3 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को 8वीं बार बजट पेश किया। कुल 47,16,487 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया है। नौकरीपेशा लोगों को नए टैक्स रिजीम चुनने पर सालाना ₹12.75 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। सरकार द्वारा वेतनभोगी लोगों को 75,000 रुपये स्टैंडर्ड डिडक्शन की कटौती दी जाती है। Q. 3 नीति आयोग द्वारा चक्रीय अर्थव्यवस्था पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन कहां किया गया - नई दिल्ली जयपुर पटना लखनऊ 2 नीति आयोग ने 30 जनवरी, 2025 को जयपुर, राजस्थान में ‘चक्रीय अर्थव्यवस्था पर राष्ट्रीय कार्यशाला’ आयोजित की। कार्यशाला का आयोजन नीति आयोग के राज्य सहायता मिशन के तहत ग्रीन ट्रांजिशन और जलवायु परिवर्तन प्रभाग द्वारा किया गया था, जिसमें मुख्य रूप से दो क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया: इंड ऑफ लाइफ वाहन (ईएलवी) और इंड ऑफ लाइफ टायर (ईएलटी)। इसमें निर्माताओं, रिसाइकिलर्स, भारत सरकार के अधिकारियों और राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न उद्योग हितधारकों ने भाग लिया। Continue ....... : https://bit.ly/cafeb25

Link copied to clipboard!