
Rajasthangyan
February 2, 2025 at 10:59 AM
Today's Current Affairs Question Added
Q. 1 नई दिल्ली विश्व पुस्तक प्रदर्शनी 2025 का उद्घाटन किसने किया -
नरेंद्र मोदी
द्रौपदी मुर्मू
निर्मला सीतारमण
अमित शाह
2
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 1 फरवरी, 2025 नई दिल्ली में नई दिल्ली विश्व पुस्तक प्रदर्शनी 2025 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि किताबें पढ़ना सिर्फ़ शौक नहीं है यह एक परिवर्तनकारी अनुभव है। विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों की किताबें पढ़ने से क्षेत्रों और समुदायों के बीच संबंध बेहतर बनते हैं। इस बार मेले में 2000 से ज्यादा बुक स्टॉल्स लगाए गए हैं।
Q. 2 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025 में कितवीं बार बजट पेश किया -
6वीं
7वीं
8वीं
9वीं
3
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को 8वीं बार बजट पेश किया। कुल 47,16,487 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया है। नौकरीपेशा लोगों को नए टैक्स रिजीम चुनने पर सालाना ₹12.75 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। सरकार द्वारा वेतनभोगी लोगों को 75,000 रुपये स्टैंडर्ड डिडक्शन की कटौती दी जाती है।
Q. 3 नीति आयोग द्वारा चक्रीय अर्थव्यवस्था पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन कहां किया गया -
नई दिल्ली
जयपुर
पटना
लखनऊ
2
नीति आयोग ने 30 जनवरी, 2025 को जयपुर, राजस्थान में ‘चक्रीय अर्थव्यवस्था पर राष्ट्रीय कार्यशाला’ आयोजित की। कार्यशाला का आयोजन नीति आयोग के राज्य सहायता मिशन के तहत ग्रीन ट्रांजिशन और जलवायु परिवर्तन प्रभाग द्वारा किया गया था, जिसमें मुख्य रूप से दो क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया: इंड ऑफ लाइफ वाहन (ईएलवी) और इंड ऑफ लाइफ टायर (ईएलटी)। इसमें निर्माताओं, रिसाइकिलर्स, भारत सरकार के अधिकारियों और राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न उद्योग हितधारकों ने भाग लिया।
Continue ....... : https://bit.ly/cafeb25