Rajasthangyan
                                
                            
                            
                    
                                
                                
                                February 3, 2025 at 03:51 AM
                               
                            
                        
                            #rajasthan #gk #pyq
राजस्थान में ‘काजरी’ (सी.ए.जेड.आर.आई.) कहाँ स्थित है -
तिवारा
चित्तौड़गढ़
उदयपुर
जोधपुर
4
CAZRI (Central Arid Zone Research Institute) जोधपुर में स्थित है, जो शुष्क क्षेत्रों में कृषि अनुसंधान के लिए प्रसिद्ध है।
राजस्थान के निर्गुण संत कवियों द्वारा रचा हुआ संत साहित्य साहित्य का एक बहुत बड़ा भाग है।
डिंगल
अपभ्रंश
संस्कृत
पिंगल
4
निर्गुण संतों ने अपने साहित्य को पिंगल भाषा में लिखा। ब्रजभाषा के क्षेत्र में ‘पिंगल’ भाषा में रचनाएँ होती थी ।
सहेलियों की बाड़ी, उदयपुर का निर्माण किसने करवाया -
महाराणा संग्रामसिंह द्वितीय
महाराणा जगतसिंह
महाराणा भोपालसिंह
महाराणा करणसिंह
1
उदयपुर में सहेलियों की बाड़ी का निर्माण महाराणा संग्राम सिंह ने करवाया था। सहेलियों की बाड़ी उदयपुर का एक प्रमुख पार्क और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।
बेणेश्वर का मेला किस तिथि को आयोजित होता है -
वैशाख पूर्णिमा
कार्तिक पूर्णिमा
अक्षय तृतीया
माघ पूर्णिमा
4
बेणेश्वर धाम राजस्थान का एकमात्र स्थान है, जो सोम, माही और जाखम नदियों के पवित्र संगम पर स्थित है। हर वर्ष माघ शुक्ल पूर्णिमा को यहां विशाल मेला लगता है, जिसमें न केवल राजस्थान बल्कि गुजरात और मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में आदिवासी भाग लेते हैं। इसे आदिवासियों का कुम्भ और भीलों का प्रसिद्ध मेला भी कहा जाता है।
‘जाखम सिंचाई परियोजना’ राजस्थान के किस ज़िले में स्थित है -
कोटा
बारां
बांसवाड़ा
प्रतापगढ़
4
जाखम परियोजना1962 में प्रारम्भ की गई। यह परियोजना चित्तौड़गढ़ - प्रतापगढ़ मार्ग पर अनुपपुरा गांव में बनी हुई है। यह राजस्थान का सबसे ऊंचाई पर स्थित बांध (81 मी) है।
मुंशी देवी प्रसाद ने किसे ‘राजपूताने का कर्ण’ कहा -
रायसिंह
उदयसिंह
लूणकरण
चन्द्रसेन
1
रायसिंह के समय में घोर त्रिकाल पड़ा, जिसमें हजारों व्यक्ति एवं पशु मारे गए। महाराजा ने व्यक्तियों के लिए जगह-जगह ‘सदाव्रत’ खोले एवं पशुओं के लिए चारे-पानी की व्यवस्था की। इसलिए मुंशी देवी प्रसाद ने इसे ‘राजपूताने का कर्ण’ की संज्ञा दी है।
74वें संविधान संशोधन अधिनियम के अनुसार शहरी स्थानीय निकायों को कितने कृत्य दिये गये हैं -
19
18
16
17
2
74वें संविधान संशोधन (1992) के तहत नगरपालिकाओं को संवैधानिक दर्जा दिया गया। इस अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान में भाग IX-A जोड़ा गया जिसमें अनुच्छेद 243P से 243ZG तक प्रावधान शामिल थे। इस अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान में 12वीं अनुसूची को भी जोड़ा गया जिसमें नगरपालिकाओं के दायरे में शामिल किये जाने वाले 18 कार्यात्मक विषय शामिल हैं।
छगनबेन ने सर्वोदयी गतिविधियों के लिए राजस्थान के किस क्षेत्र को चुना  -
पिलानी - झुन्झुनू
बनस्थली - टोंक
खीचन - जोधपुर
लक्ष्मणगढ़ - सीकर
3
फलौदी तहसील के खींचन गांव में साठ के दशक की शुरुआत में ही महिला सशक्तीकरण की इबारत लिख दी गई थी। उस समय गांधीवादी विचारधारा की छगन बहन गोलेच्छा ने वर्ष 1961 में वहां के पूर्व जागीरदार रेवतसिंह राजपुरोहित को हरा कर राजस्थान की पहली महिला सरपंच होने का गौरव हासिल किया। वह भी महज 31 वर्ष की उम्र में। वे लगातार 13 साल तक सरपंच रहीं।
मत्स्य संघ को राजस्थान में कब मिलाया गया -
15 मई, 1949 ई.
30 मार्च, 1949 ई.
18 अप्रैल, 1948 ई.
18 मार्च, 1948 ई.
1
मत्स्य संघ की स्थापना 17 मार्च 1948 को हुई थी, जिसमें अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली की रियासतें शामिल थीं। मत्स्य संघ का राजस्थान में विलय 15 मई 1949 को हुआ, जिससे संयुक्त राज्य राजस्थान का गठन हुआ था।
1920 ई. में काँग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में _____ ने रायबहादुर की पदवी त्याग दी।
सूरज प्रकाश
स्वामी केशवानन्द
जमनालाल बजाज
साधु सीताराम दास
3
जमनालाल कनीराम बजाज एक भारतीय उद्योगपति थे। उन्होंने 1920 के दशक में बजाज समूह की कंपनियों की स्थापना की उन्होंने ब्रिटिश सरकार द्वारा उन्हें दी गई राय बहादुर की उपाधि को त्याग दिया और 1921 में असहयोग आंदोलन में शामिल हो गए।
राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग (प्रक्रिया) विनियम, 2001 के अनुसार निम्नलिखित में से किस प्रकार की शिकायतें आमतौर पर स्वीकार नहीं की जाती हैं -
I. दीवानी विवाद जैसे कि - सम्पत्ति अधिकार, संविदात्मक बाध्यता संबंधी मामले।
II. मामला किसी अदालत या न्यायाधिकरण के समक्ष विचाराधीन हो।
III. वे घटनाएँ जिनके घटित होने के छः माह बाद शिकायत की गई हो।
केवल II
केवल I
I, II और III
केवल I और II
4
राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग आमतौर पर दीवानी विवाद (जैसे संपत्ति अधिकार और संविदात्मक बाध्यता) को स्वीकार नहीं करता। इसके अलावा, यदि मामला पहले से किसी अदालत में विचाराधीन है, तो आयोग इसमें हस्तक्षेप नहीं करता। वहीं, छह माह से अधिक पुरानी घटनाओं की शिकायतों पर आयोग अपनी विवेकाधीन शक्ति का उपयोग करता है।
गोमतीसागर पशु मेला आयोजित होता है -
परबतसर
झालरापाटन
भरतपुर
गोगामेड़ी
2
गोमती सागर पशु मेला झालरापाटन (झालावाड़) में आयोजित होता है। इस मेले का आयोजन वैशाख माह में होता है। मालवी नस्ल से संबंधित है। यह पशु मेला हाडौती अंचल का सबसे बडा पशु मेला है।
RPSC और RSMSSB के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र : https://www.rajasthangyan.com/testseries