Rajasthangyan
                                
                            
                            
                    
                                
                                
                                February 3, 2025 at 09:42 AM
                               
                            
                        
                            Today's Current Affairs Question Added
Q. 1 ‘हर कंठ में भारत’ शास्त्रीय संगीत श्रृंखला का आयोजन किसके सहयोग से किया गया -
भारतीय रेलवे
संस्कृति मंत्रालय और आकाशवाणी
दूरदर्शन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारतीय कला परिषद
2
वसंत पंचमी के पावन अवसर पर, आकाशवाणी के ब्रॉडकास्टिंग हाउस स्थित पंडित रविशंकर संगीत स्टूडियो में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य एक नई रेडियो कार्यक्रम श्रृंखला ‘हर कंठ में भारत’ का लोकार्पण करना था, जिसे विशेष रूप से भारतीय शास्त्रीय संगीत के विविध स्वरूपों को प्रसारित करने के लिए तैयार किया गया है।
Q. 2 इंडोनेशिया में भगवान मुरुगन के मंदिर का नाम क्या है -
श्री सनातन धर्म आलयम
श्री मुरुगन धाम
बालाजी मंदिर
शिवालय मंदिर
1
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भगवान मुरुगन के मंदिर निर्माण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को खुशी जाहिर की है। मंदिर के महा कुंभाभिषेकम के अवसर पर उन्होंने दोनों देशों के संबंध मजबूत होने की बात कही। जकार्ता मुरुगन मंदिर को श्री सनातन धर्म आलयम के नाम से भी जाना जाता है। यह भगवान मुरुगन को समर्पित इंडोनेशिया का पहला मंदिर है। ये मंदिर 2020 में बनना शुरू हुआ था।
Q. 3 टाटा स्टील मास्टर्स 2025 का खिताब किस भारतीय शतरंज खिलाड़ी ने जीता -
डी. गुकेश
आर. प्रज्ञानानंदा
विश्वनाथन आनंद
अर्जुन एरिगैसी
2
शतरंज में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञाननंदा ने नीदरलैंड्स के विज्क आन ज़ी में रोमांचक टाईब्रेकर में मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश को हराकर प्रतिष्ठित टाटा स्टील मास्टर्स 2025 का खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ आर. प्रज्ञाननंदा 2006 में विश्वनाथन आनंद के बाद यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
Continue ....... : https://bit.ly/cafeb25