Rajasthangyan
February 18, 2025 at 06:45 AM
Today's Current Affairs Question Added
Q. 1 फरवरी 2025 में भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
राजीव कुमार
विवेक जोशी
ज्ञानेश कुमार
सुशील चंद्रा
3
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) नियुक्त किया गया। मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का कार्यकाल आज (18 फरवरी) को खत्म हो रहा है। उनकी रिटायरमेंट के बाद ज्ञानेश कुमार सीईसी का पदभार संभालेंगे। खास बात ये है कि वे चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे।
Q. 2 ‘एमएसएमई के लिए म्यूचुअल क्रेडिट गारंटी योजना’ के तहत एमएसएमई कितने करोड़ रुपये तक का कर्ज ले सकते हैं?
50 करोड़
100 करोड़
200 करोड़
500 करोड़
2
केंद्र सरकार ने सोमवार को ‘एमएसएमई के लिए म्यूचुअल क्रेडिट गारंटी योजना’ शुरू की, जिसकी घोषणा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बजट 2024-25 में की गई थी। इसके अंतर्गत एमएसएमई सेक्टर के अंतर्गत आने वाले उद्यमी प्लांट और मशीनरी के लिए 100 करोड़ रुपये तक का कर्ज 60 फीसदी गारंटी कवरेज के साथ प्राप्त कर सकते हैं।
Q. 3 चौथा ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन कहां आयोजित हुआ -
नई दिल्ली
म्यूनिख, जर्मनी
मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया
पेरिस, फ्रांस
2
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानद राय ने 'नो मनी फॉर टेरर’' विषय पर चौथे मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। 13 फरवरी 2025 को जर्मनी के म्यूनिख शहर में जर्मन सरकार द्वारा चौथा नो मनी फॉर टेरर सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन में एग्मोंट समूह के देशों और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 200 से अधिक उच्च-स्तरीय अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया।
Continue ....... : https://bit.ly/cafeb25