Rajasthangyan
Rajasthangyan
February 19, 2025 at 02:47 AM
#pyq #quiz निम्नलिखित में से कौन-सा कथन राजस्थान में मरुस्थल के संदर्भ में सही नहीं है - यह राजस्थान के एक चौथाई से भी कम क्षेत्र पर फैला हुआ है। उच्च तापमान एवं निम्न वर्षा। चरागाहों में कमी, अनियंत्रित पशुचारण एवं वनों में कमी आदि नुकसानकारक गतिविधियाँ हैं। मृदा में लवणीयता एवं क्षारीयता की समस्या। 1 राजस्थान का लगभग 61% भाग मरुस्थलीय है, जो थार मरुस्थल के अंतर्गत आता है। इस क्षेत्र में राज्य की 40 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है। जयपुर के किस शासक ने चाकसू में शीतला माता मन्दिर का निर्माण करवाया - महाराजा मानसिंह सवाई जयसिंह सवाई ईश्वरीसिंह महाराजा माधोसिंह 4 महाराजा माधोसिंह ने चाकसू में शीतला माता मंदिर का निर्माण करवाया, जो जयपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। मंदिर में मौजूद शिलालेखों के मुताबिक मंदिर करीब 500 साल पुराना है। शिलालेख में अंकित प्रमाणों के मुताबिक तत्कालीन जयपुर नरेश माधोसिंह के पुत्र गंगासिंह और गोपाल सिंह को चेचक रोग हो गया था। इसके बाद में वे शीतला माता की कृपा से रोग मुक्त हो गए थे। कौन-सा खनिज नाभिकीय संयंत्रों में काम आता है - मैंगनीज़ यूरेनियम चाँदी टिन 2 यूरेनियम का उपयोग नाभिकीय संयंत्रों में ऊर्जा उत्पादन के लिए किया जाता है। दोमट मृदा में _____ कमी होती है। फास्फेट की पोटाश की नाइट्रोजन की सिलिका की 3 दोमट या दोमट मिट्टी रेत, गाद और चिकनी मिट्टी से बनी होती है। रेतीली मिट्टी की तुलना में दोमट मिट्टी में अधिक खाद (ह्यूमस), पोषक तत्व और नमी होती हैं। दोमट मृदा में जल धारण करने की क्षमता अच्छी होती है, लेकिन इसमें नाइट्रोजन की कमी पाई जाती है। निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है - परियोजना - राज्य चंबल - राजस्थान एवं गुजरात माही बजाज सागर - राजस्थान एवं गुजरात सरदार सरोवर - राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश भाखड़ा-नांगल - राजस्थान, पंजाब, हरियाणा 1 चंबल परियोजना राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच है, जबकि गुजरात का इससे संबंध नहीं है।
राजस्थान की सबसे अधिक लम्बी नदी चम्बल नदी का उद्गम मध्य-प्रदेश में महु जिले में स्थित जानापाव की पहाडि़यों से होता है। यह नदी दक्षिण से उत्तर की ओर बहती हुई राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले में चौरासीगढ़ नामक स्थान पर प्रवेश करती है और कोटा व बूंदी जिलों में होकर बहती हुई सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, जिलों में राजस्थान व मध्य-प्रदेश के मध्य सीमा बनाती है। अन्त में उत्तर-प्रदेश के इटावा जिले में मुरादगंज नामक स्थान पर यमुना नदी में विलीन हो जाती है। वन विभाग, राजस्थान द्वारा जारी प्रशासनिक प्रतिवेदन 2023-24 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-से राज्य में पाँचवां टाइगर प्रोजेक्ट है - सीतामाता रावली टाडगढ़ झालाना-आमागढ़ धौलपुर-करौली 4 राजस्थान सरकार ने धौलपुर-करौली को राज्य का पाँचवां टाइगर रिजर्व घोषित किया है। यह मुकुंदरा हिल्स, रामगढ़ विषधारी, रणथंभौर और सरिस्का के बाद राजस्थान में पाँचवाँ और भारत का 54वाँ बाघ अभयारण्य/टाइगर रिज़र्व है। निम्नांकित में से कौन-सा जल संरक्षण प्रणाली से संबंधित नहीं है - एनीकट रिसाव टैंक भूतल बंध ऊँचे टैंक 4 ऊँचे टैंक जल संरक्षण प्रणाली का हिस्सा नहीं हैं, जबकि एनीकट, रिसाव टैंक और भूतल बंध जल संरक्षण से संबंधित हैं। परमवीर चक्र से सम्मानित होने वाले पहले राजस्थानी कौन थे - शैतानसिंह वीरेन्द्रसिंह पीरूसिंह हवासिंह 3 राजस्थान में झुंझुनू जिले के कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह शेखावत को मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। 1948 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में पीरू सिंह अदम्य साहस दिखाते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। 1952 में उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। पीरू सिंह शेखावत के नाम पर अंडमान निकोबार का INAN-374 द्वीप रखा गया है। इस द्वीप का नाम अब पीरू द्वीप है। 1857 के विद्रोह के समय बीकानेर रियासती राज्य का शासक कौन था - विनयसिंह सरदारसिंह रामसिंह लक्ष्मणसिंह 2 बीकानेर के महाराजा सरदारसिंह 1857 के विद्रोह के दौरान राज्य के शासक थे। सरदारसिंह राजस्थान का अकेला ऐसा शासक था जो सेना लेकर विद्रोहियों को दबाने के लिए राज्य से बाहर (हिसार के पास बडालु) भी गया। महाराजा ने पंजाब में विद्रोह को दबाने में अंग्रेजों का सहयोग किया। महाराजा ने अंग्रेजों को शरण तथा सुरक्षा भी प्रदान की। अग्रेजों ने बीकानेर के सरदार सिंह को टिब्बी क्षेत्र (हनुमानगढ़) के 41 गांव दिए। परमार शासकों द्वारा निर्मित आबू के पुराने किले के भग्नावशेषों पर कुम्भा ने किस नये दुर्ग का निर्माण करवाया - चित्तौड़गढ़ कुम्भलगढ़ बसन्तीगढ़ अचलगढ़ 4 कुम्भा ने आबू पर्वत पर अचलगढ़ किले का पुनर्निर्माण करवाया था। इस किले का निर्माण मूल रूप से परमार वंश के शासकों द्वारा किया गया था और 1452 में महाराणा कुंभा द्वारा इसका पुनर्निर्माण, आधुनिकीकरण और नाम अचलगढ़ रखा गया था। Rajasthan Gk QUIZ : https://www.rajasthangyan.com/quizzes?rel=rajasthan

Comments